BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-2 के कार्मिक कर्म शिरोमणि पुरस्कार से हुए सम्मानित

 

भिलाई इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शाॅप-2 में कर्म शिरोमणि पुरस्कार समारोह का आयोजन मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-2) एस के घोषाल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। सितम्बर-2022 के लिए एसएमएस-2 के श्रमवीरों मास्टर ऑपरेटर (सीसीएस ऑपरेशन) के वेंक्टेश्वर राव, ओसीटी (सीसीएस ऑपरेशन) महाबीर प्रसाद साहू तथा मास्टर ऑपरेटर (एसबीएस आपरेशन) विक्रांत गोस्वामी को उनके उत्कृष्ट कार्यो हेतु कर्म शिरोमणी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में कहा कि स्टील मेल्टिंग शाॅप-2, समस्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों की सुरक्षा पर अत्यधिक ध्यान देता है। सुरक्षा हमसब की सामूहिक जिम्मेदारी है। सबसे पहले अपनी सुरक्षा, अपने साथियों की सुरक्षा तथा मशीनों की सुरक्षा के साथ-साथ कार्यस्थल में बेहतर हाउसकीपिंग एवं इलुमिनेशन को भी ध्यान में रखना है। उन्होंने आगे कहा कि आप लोगों ने अपनी उत्कृष्ट कार्य संस्कृति से चुनौतियों को अवसर में बदलकर कठिन कार्यो को अंजाम दिये हैं। यह भिलाई के कार्य संस्कृति एवं टीम भावना की उपलब्धि है। हमारे श्रमवीरों ने अपने अथक परिश्रम, कार्यकुशलता एवं तकनीकी दक्षता से कई चुनौतियों को जीत कर परचम लहराये हैं। श्री घोषाल ने सभी श्रमिकों को बधाई दी।

इस अवसर पर विशेष अतिथियों के रूप में महाप्रबंधक प्रभारी (एसएमएस-2) सुधीर कुमार, महाप्रबंधक (एसएमएस-2) योगेश शास्त्री, महाप्रबंधक (एसएमएस-2) आर के श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (एसएमएस-2) एन श्रीकांत एवं महाप्रबंधक (एसएमएस-2) राज कुमार कोमलापति उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी विशेष अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी।

कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक (कार्मिक-स्टील जोन-2) विजय कुमार ने किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में जे मोनिका व कल्याणी साहू ने अपना योगदान दिया।

Related Posts