BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

भारी सुरक्षा के टीम इंडिया वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश पहुंची; जानिए मैच का पूरा शेड्यूल

 

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश पहुंच गई है. खिलाड़ियों को भारी सुरक्षा इंतजाम के साथ एयरपोर्ट से होटल पहुंचाया गया…

नईदिल्ली (ए)। भारत और बांग्लादेश के बीच 4 दिसंबर से वनडे सीरीज खेली जाएगी. इसके लिए रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया गुरुवार को बांग्लादेश पहुंच गई. रोहित के साथ-साथ विराट कोहली और बाकी खिलाड़ियों का एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया. कोहली और रोहित को छोटे बच्चों ने गुलदस्ते देकर स्वागत किया. टीम इंडिया की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

टीम इंडिया के खिलाड़ी गुरुवार को बांग्लादेश पहुंचे. भारतीय टीम मुंबई से बांग्लादेश के लिए निकली थी. कोहली और रोहित समेत टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों का एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया. इस दौरान खिलाड़ियों को गुलदस्ते भी दिए. टीम इंडिया के खिलाड़ियों को भारी सुरक्षा के साथ एयरपोर्ट से होटल तक पहुंचाया गया. इस दौरान बांग्लादेश की पुलिस की कई गाड़ियां उनके साथ रहीं।

भारत की वनडे टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शाहबाज अहमद, केएल राहुल, ऋषभ पंत, ईशान किशन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, कुलदीप सेन, दीपक चाहर।

भारत की टेस्ट टीम- रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, केएल राहुल, ऋषभ पंत, श्रीकर भरत, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव।

भारत-बांग्लादेश दौरे का शेड्यूल-
भारत और बांग्लादेश के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच 4 दिसंबर को खेला जाएगा. जबकि सीरीज का दूसरा मैच 7 दिसंबर को खेला जाएगा. वहीं, इस सीरीज का आखिरी मैच 10 दिसंबर को खेला जाएगा. भारत-बांग्लादेश इस सीरीज के दो वनडे मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में जबकि तीसरा मैच चटगांव के जहुर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जाएंगे. इसके अलावा दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच 14-18 दिसंबर के बीच चटगांव के जहुर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेले जाएंगे. इस टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच 22-26 दिसंबर के बीच ढ़ाका में खेला जाएगा।

https://twitter.com/KohliSensation/status/1598326672067289088?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1598326672067289088%7Ctwgr%5E87cbea7d5432e2dd016aa3ebc2941940a7467f78%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fsports%2Fcricket%2Find-vs-ban-team-india-reached-bangladesh-for-odi-test-series-virat-kohli-rohit-sharma-2272070

Related Posts