BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत से मिली करारी हार के बाद एक्शन में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, ICC के पास दर्ज कराईं ये 2 शिकायतें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में हमारे खिलाड़ियों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया गया. बहरहाल, अब आईसीसी में शिकायत की गई है…

अहमदाबाद (ए)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अहमदाबाद स्टेडियम में फैंस के बिहेवियर के खिलाफ आईसीसी में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है. दरअसल, पिछले दिनों अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि स्टेडियम में मौजूद फैंस ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों संग खेल भावना के विपरीत व्यवहार किया. बहरहाल, अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड मामले को आईसीसी के पास ले गया है।

दरअसल, भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए थे. एक वीडियो में फैंस मोहम्मद रिजवान और पाकिस्तानी खिलाड़ियों को देखकर जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हुआ था. वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में हमारे खिलाड़ियों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया गया।

वहीं, भारत-पाकिस्तान मुकाबले की बात करें तो भारत ने पाकिस्तान को आसानी से हरा दिया. भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य था. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने महज 30.3 ओवर में 3 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया. इस तरह भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप में लगातार आठवी बार पाकिस्तान को हराया. पाकिस्तानी टीम वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को कभी हरा नहीं पाई है।

बहरहाल, अब भारतीय टीम के सामने बांग्लादेश की चुनौती होगी. भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला 19 अक्टूबर को पुणे में खेला जाना है।

Related Posts