BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत मौसम विज्ञान ने दी खुशखबरी: उत्तर भारत से जा रहा हीटवेव, आ रहा प्री-मानसून, होगी राहत की बारिश

आरके जेनामनी ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ काफी सक्रिय है. इसलिए अगले 6-7 दिनों तक तापमान बढ़ने के आसार नहीं हैं. उन्होंने कहा है कि उत्तर पश्चिम भारत में येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं….

नईदिल्ली (ए)। भीषण गर्मी की मार झेल रहे उत्तर भारत के लिए मौसम विभाग ने खुशखबरी दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि उत्तर भारत से हीटवेव जा रहा है. प्री मानसून आ रहा है. इसलिए जल्द ही राहत की बारिश होगी. लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. IMD के सीनियर साइंटिस्ट आरके जेनामनी ने कहा है कि दिल्ली, हरियाणा पंजाब और उत्तर प्रदेश सहित भारत के अधिकांश हिस्सों में हीटवेव का दौर समा​प्त हो गया है।

आरके जेनामनी ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ काफी सक्रिय है. इसलिए अगले 6-7 दिनों तक तापमान बढ़ने के आसार नहीं हैं. उन्होंने कहा है कि उत्तर पश्चिम भारत में येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. दिल्ली में 3 मई को बारिश हो सकती है. IMD ने एक दिन पहले यानी रविवार को कहा था कि मध्य भारत के तापमान में अगले 5 मई तक ज्यादा बदलाव नहीं होगा. वहीं, अगले तीन दिन तक उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में अगले 6 दिन तक पारा में वृद्धि नहीं होगी. दिल्ली के लोगों के लिए राहत की बात यह है कि यहां तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट देखी जा सकती है. मौसम विभाग की मानें, तो मई का पहला सप्ताह लोगों के लिए राहत भरा रहेगा।

अगले 4 दिन दिल्‍ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्‍थान में भी तेज हवाएं चलेंगी. हालांकि, हवा में नमी के कारण आर्द्रता बढ़ी है. पसीना शरीर से चिपक रहा है. वहीं, स्‍काईमेट ने कहा है कि दिल्‍ली और उससे सटे इलाकों में अगले 3-4 दिन तक गरज या हल्‍की-फुल्‍की प्री-मानसून बारिश की संभावना है. एक-दो दिन में धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने कहा है कि मंगलवार को आसमान में बादल छाये रह सकते हैं. पूर्वी हवाओं ने दस्तक दे दी है, जिससे गर्मी से राहत मिली है. 5 मई को हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. उत्तर पश्चिम भारत में तापमान अगले कुछ दिनों तक 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहेगा, ऐसा अनुमान है।

Related Posts