भारतीय टीम के 3 मैचों में 6 प्वॉइंट्स हैं. हालांकि, न्यूजीलैंड के भी 3 मैचों में 6 प्वॉइंट्स हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण भारतीय टीम प्वॉइंट्स टेबल में टॉप काबिज है…
अहमदाबाद (ए)। एक तरफ भारत ने वनडे विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखा, तो दूसरी तरफ व्यूवरशिप में सारे रिकॉर्ड धराशाई हो गए. विश्व कप 2023 के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. दोनों के बीच मुकाबला एक लाख 30 हजार झमता वाले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जो खचाखच भरा दिखा. इसके बाद भी इस मुकाबले ने ओटीटी व्यूवरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।
वर्ल्ड कप 2023 डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फ्री में लाइव स्ट्रीम किया जा रहा है. भारत-पाक मैच भी इसी में शामिल रहा. डिज्नी प्लस हॉटस्टार की ओर से एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया गया मुकाबले को 3.1 करोड़ लोग देख रहे हैं. हालांकि ये आंकड़ा लाइव मैच के दौरान का है. इसके बाद ये आंकड़ा और भी उपर गया. बताया जा रहा है कि इस आंकड़े ने 3.5 करोड़ की व्यूवरशिप हासिल की।
Highest Peak Viewership of a Cricket match on Digital Platform.#INDvsPAK – 3.5Cr(ODI CWC)
CSK vs GT – 3.2Cr(IPL Final23)
IND vs PAK – 2.8Cr(Asia Cup23)
CSK vs GT – 2.5Cr(Q1 IPL23)
IND vs Aus – 2.5Cr(ODI CWC23)— ROMEO👑 (@iromeostark) October 14, 2023
यह ओटीटी पर सबसे ज़्यादा लोगों द्वारा देखा गया भारत का मुकाबला रहा. इससे पहले का रिकॉर्ड भी भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले के नाम पर ही दर्ज था. एशिया कप 2023 भारत-पाक के बीच खेले गए सुपर-4 के मुकाबले को हॉस्टार पर 2.8 करोड़ लोगों ने लाइव देखा था. वहीं अब इस मैच ने 3.5 करोड़ व्यूवरशिप के साथ उसका रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
Onwards and Upwards! 🚀#TeamIndia #WorldCupOnHotstar #CWC23 pic.twitter.com/LbI3zXqQSQ
— Disney+ Hotstar (@DisneyPlusHS) October 14, 2023
भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के बाद टीम इंडिया प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. भारतीय टीम के 3 मैचों में 6 प्वॉइंट्स हैं. हालांकि, न्यूजीलैंड के भी 3 मैचों में 6 प्वॉइंट्स हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण भारतीय टीम प्वॉइंट्स टेबल में टॉप काबिज है. वहीं, न्यूजीलैंड टीम प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर खिसक गई है. भारत और न्यूजीलैंड के बाद तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका है. साउथ अफ्रीका के 2 मैचों में 4 प्वॉइंट्स हैं।
भारतीय टीम का नेट रन रेट +1.821 है. जबकि न्यूजीलैंड का नेट रन रेट +1.604 है. बहरहाल, भारत के अलावा न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका टॉप-3 में काबिज है. हालांकि, इस हार के बावजूद भी बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम चौथे नंबर पर बनी हुई है. पाकिस्तान के 3 मैचों में 4 प्वॉइंट्स हैं. जबकि बाबर आजम की टीम का नेट रन रेट -0.137 है. इस तरह भारत के खिलाफ करारी हार के बाद पाकिस्तान का नेट रन रेट भी खराब हुआ है. पाकिस्तान के बाद प्वॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड की टीम काबिज है।
















