टी20 विश्व कप से पहले भारतीय खेमा खिलाड़ियों की चोट से परेशान है। पहले तिलक वर्मा चोटिल हुए और वनडे सीरीज के दौरान वाशिंगटन सुंदर भी चोटिल हो गए। तिलक न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन मैचों का हिस्सा नहीं हैं, जबकि वाशिंगटन पूरी टी20 सीरीज से ही बाहर हैं। तिलक की जगह श्रेयस को मौका मिला है। वहीं, वाशिंगटन की जगह रवि बिश्नोई को टीम में चुना गया है। तिलक और वाशिंगटन कब तक वापसी कर पाएंगे ये अभी तय नहीं है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम प्रबंधन भविष्य को देखते हुए इस सीरीज में किन खिलाड़ियों को एकादश में शामिल करता है…
नागपुर (ए)। भारत ने 48 रन से न्यूजीलैंड को पहले टी20 मुकाबले में हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। बुधवार को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा (84) और रिंकू सिंह (44*) की तूफानी पारियों की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 238 रन बनाए। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत का इस टीम के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है।
इससे पहले भारतीय टीम ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 234/4 का स्कोर बनाया था। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 190 रन ही बना पाई। उनके लिए ग्लेन फिलिप्स ने 78 रनों की पारी खेली। वहीं, भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट लिए जबकि अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने एक-एक सफलता अपने नाम की।
अभिषेक शर्मा (84) और रिंकू सिंह (44*) की तूफानी पारियों की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 239 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 238 रन बनाए। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत का इस टीम के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भारतीय टीम ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 234/4 का स्कोर बनाया था।
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। उन्होंने महज 22 गेंदों में अर्धशतक जड़कर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। उन्होंने 22 गेंदों में अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का सातवां अर्धशतक जड़ा। इसी के साथ उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने केएल राहुल और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। दोनों ने 23-23 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।
अभिषेक 25 या उससे कम गेंदों में 50 रन बनाने के मामले में दुनिया के चुनिंदा बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। अभिषेक ने यह कारनामा आठ बार किया है। वहीं, फिल सॉल्ट, सूर्यकुमार यादव और इविन लीविस ने सात बार 25 या उससे कम गेंदों में अर्धशतक जड़े हैं।
टी20 विश्व कप से पहले भारतीय खेमा खिलाड़ियों की चोट से परेशान है। पहले तिलक वर्मा चोटिल हुए और वनडे सीरीज के दौरान वाशिंगटन सुंदर भी चोटिल हो गए। तिलक न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन मैचों का हिस्सा नहीं हैं, जबकि वाशिंगटन पूरी टी20 सीरीज से ही बाहर हैं।
तिलक की जगह श्रेयस को मौका मिला है। वहीं, वाशिंगटन की जगह रवि बिश्नोई को टीम में चुना गया है। तिलक और वाशिंगटन कब तक वापसी कर पाएंगे ये अभी तय नहीं है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम प्रबंधन भविष्य को देखते हुए इस सीरीज में किन खिलाड़ियों को एकादश में शामिल करता है।
















