BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप में जीत के साथ की आगाज़, पहले मैच में स्पेन को 2-0 से हराया

भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में स्पेन को 2-0 से हरा दिया, दोनों टीमों के बीच यह मैच राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया…

राउरकेला (ए)।  भारत के ओडिशा में हॉकी विश्व कप के मुकाबले जारी हैं। भारतीय टीम टूर्नामेंट का अपना पहला मैच खेलने उतरी. इस मैच में टीम इंडिया के सामने स्पेन की टीम थी. वहीं, इस मैच में भारत ने स्पेन को 2-0  से हरा दिया. भारत के लिए स्थानीय खिलाड़ी अमित रोहिदास ने गोल किया. वहीं, भारत के लिए दूसरा गोल हार्दिक सिंह ने किया।

दोनों टीमों के बीच यह मैच राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया. भारतीय टीम पूल-डी में है. इस पूल में भारत और स्पेन के अलावा इंग्लैंड और वेल्स भी है। इससे पहले भारत-स्पेन के बीच मैच देखने के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ग्राउंड पर पहुंचे. इसके अलावा ओडिशा के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रगान में भी हिस्सा लिया.

भारतीय टीम इस प्रकार थी- भारत: पीआर श्रीजेश, कृष्णा पाठक, जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास (उपकप्तान), नीलम संजीप सेस, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, सुखजीत सिंह।

स्पेन टीम इस प्रकार थी- स्पेन: एंड्रियास रफी, एलेजांद्रो अलोंसो, सीजर क्यूरील, ज़ावी गिस्पर्ट, बोर्जा लाकाले, अलवारो इग्लेसियस, इग्नासियो रोड्रिग्ज, एनरिक गोंजालेज, जेरार्ड क्लैप्स, एंड्रियास रफी, जोर्डी बोनास्त्रे, जोकिन मेनिनी, मारियो गारिन (जीके), मार्क रेने, मार्क मिरालेस (कप्तान) , पेपे कुनील, मार्क रिकसेन्स, पाउ कुनील, मार्क विजकैनो।

Related Posts