भारत ने ग्रुप चरण के दोनों मुकाबले जीत कर सुपर 4 में जगह बना ली है…
नईदिल्ली (ए)। भारत ने बुधवार को एशिया कप टी20 क्रिकेट मैच में हांगकांग को 40 रन से हराकर सुपर चार में प्रवेश किया. टीम इंडिया ने टूर्नामेंट के शुरूआती मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था. भारत ने ग्रुप चरण के दोनों मुकाबले जीत कर सुपर 4 में जगह बना ली है. हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने दो विकेट खोकर 192 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में हांगकांग की टीम 5 विकेट पर 152 रन ही बना सकी. भारत के लिए विराट कोहली और सूर्याकुमार यादव ने अर्धशतक लगाया।
हांगकांग के खिलाफ 40 रनों की जीत के साथ ही टीम इंडिया एशिया कप के सुपर-4 में जगह बना ली है. भारत की इस जीत के हीरो रहे सूर्यकुमार यादव रहे. उन्होंने सिर्फ 26 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए. उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के जड़े. वहीं विराट कोहली ने तीन छक्के और एक चौके की मदद से 44 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाये।
भारत ने हांगकांग की टीम को 40 रनों से हरा दिया है. एशिया कप में टीम इंडिया ने लगातार दूसरी जीत हासिल कर सुपर 4 में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट खोकर 192 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है. सूर्यकुमार यादव ने आखिरी ओवर में तूफानी बल्लेबाजी कर 22 रन ठोक दिया।
सूर्यकुमार यादव ने विपक्षी टीम के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिये हैं. सूर्या ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 22 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। कोहली ने एक और अर्धशतक जड़ दिया। शानदार बल्लेबाजी कर रहे कोहली ने 40 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।















