BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत ने साल के पहले सीरीज पर किया कब्जा: तीसरे टी20 में श्रीलंका को बुरी तरह रौंदा, सूर्यकुमार ने खेली धुंआधार शतकीय पारी

 

करो या मरो के इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 51 गेंदों में 112 रनों की तूफानी पारी खेली, इस दौरान सूर्या ने 7 चौके और 9 छक्के जड़े…

राजकोट। राजकोट में खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 91 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही भारतीय टीम ने साल 2023 की पहली सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है।

टीम इंडिया ने करो या मरो के इस मुकाबले में पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 5 विकेट पर 228 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 16.4 ओवर में सिर्फ 137 रनों पर ही ढेर हो गई।

भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 51 गेंदों में 112 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान सूर्या ने 7 चौके और 9 छक्के जड़े. वहीं गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल और उमरान मलिक ने दो-दो विकेट चटकाए. इसके अलावा अर्शदीप सिंह को तीन सफलता मिली।

Related Posts