टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम के लिए ईशान किशन ने रिकॉर्ड दोहरा शतक जड़ा, उन्होंने 131 गेंदों का सामना करते हुए 210 रन बनाए…
नईदिल्ली (ए)। चटगांव के जहूर चौधरी स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने पहले खेलने के बाद 50 ओवर में 8 विकेट पर 409 रन बनाए. भारत के लिए ईशान किशन ने 210 और विराट कोहली ने 113 रनों की पारी खेली. वहीं बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन, इबादत हुसैन और तस्कीन अहमद ने दो-दो विकेट चटकाए। भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच चटगांव में खेला रहा है. टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश को 410 रनों का लक्ष्य दिया. टीम के लिए ईशान किशन ने तूफानी पारी खेलते हुए कई रिकॉर्ड तोड़े. उन्होंने दोहरा शतक जड़ा. पूर्व कप्तान विराट कोहली ने शतक जड़ा. उन्होंने 113 रन बनाए. बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद, इबादत हुसैन और शाकिब अल हसन ने 2-2 विकेट लिए। भारत ने छठवीं बार वनडे में 400 का अकड़ा पार किया है।
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम के लिए ईशान किशन ने रिकॉर्ड दोहरा शतक जड़ा. उन्होंने 131 गेंदों का सामना करते हुए 210 रन बनाए. उनकी इस पारी में 24 चौके और 10 छक्के शामिल रहे. ईशान की इस पारी की वजह से कई दिग्गजों के रिकॉर्ड टूट गए. पूर्व कप्तान कोहली भी रंग में दिखे. कोहली और ईशान के बीच 290 रनों की साझेदारी हुई. इस दौरान दोनों ही खिलाड़ियों ने 190 गेंदों का सामना किया. कोहली ने आउट होने से पहले 91 गेंदों का सामना करते हुए 113 रन बनाए. उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के लगाए।
ओपनर खिलाड़ी शिखर धवन कुछ खास नहीं कर पाए. वे गेंदों का सामना करते हुए 3 रन बनाकर आउट हुए. श्रेयस अय्यर 6 गेंदों का सामना करते हुए 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे. कप्तान केएल राहुल महज 8 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 10 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका लगाया. वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल ने अहम पारियां खेलीं. सुंदर ने 27 गेंदों का सामना करते हुए 37 रन बनाए. उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया. अक्षर पटेल ने 17 गेंदों में 20 रन बनाए. उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया. शार्दुल ठाकुर 3 रन बनाकर आउट हुए. कुलदीप यादव 3 रन बनाकर नाबाद रहे. इस तरह भारत ने 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान के साथ 409 रन बनाए।
बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन ने 2 विकेट झटके. उन्होंने 10 ओवरों में 68 रन दिए. इबादत हुसैन ने 9 ओवरों में 80 रन लुटाए और दो विकेट लिए. तस्कीन अहमद ने 9 ओवरों में 89 रन देकर 2 विकेट लिए. मेहदी हसन ने 10 ओवरों में 76 रन देकर एक सफलता हासिल की. मुस्तफिजुर रहमान ने 10 ओवरों में 66 रन देकर एक विकेट लिया।















