BREAKING

घर-परिवार

भारत ने रोमांचक हाई-स्कोरिंग मैच में आयरलैंड को 4 रन से हराया, सीरीज 2-0 से किया अपने नाम

भारत ने डबलिन के द विलेज ग्राउंड में दो मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में आयरलैंड को 4 रन से हरा दिया है। आयरलैंड को आखिरी ओवर में 17 रन चाहिए थे लेकिन टीम 13 रन ही बना सकी….

नईदिल्ली (ए)। भारत ने आयरलैंड को दो मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में 4 रन से हरा दिया है। इस रोमांचक जीत के साथ भारत ने सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दीपक हुड्डा की शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 225 रन बनाए हैं।

इसके जवाब में आयरलैंड की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 221 रन ही बना सकी। आयरलैंड की टीम ने दमदार शुरुआत की थी। पॉल स्टर्लिंग और एंड्रयू बलबर्नी के बीच पहले विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी हुई। पॉल 40 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान एंड्रयू ने 60 रन बनाए। टेक्टर ने 39 रन बनाए। भारत की ओर से भुवनेश्वर, उमरान, हर्षल, बिश्नोई को 1-1 विकेट मिला।

भारत के लिए दीपक हुड्डा और संजू सैमसन के बीच दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्डतोड़ 176 रन की साझेदारी हुई। भारत के लिए दीपक हुड्डा ने सबसे अधिक 57 गेंदों में 104 रन बनाए हैं।

उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 6 छक्के लगाए। संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 77 रन बनाए। सूर्यकुमार और हार्दिक ने 15-15 रन बनाए। भारत ने अपनी पारी के आखिरी 4 ओवर में अपने 6 विकेट गंवाए। आयरलैंड की ओर से मार्क ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके।

 

Related Posts