गेंदबाजों में कुलदीप यादव ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए कुल 8 विकेट झटके जबकि अक्षर पटेल ने पांच और सिराज ने 4 विकेट चटकाये…
नईदिल्ली (ए)। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में शानदार जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 188 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। भारत से मिले 513 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम 324 रन पर ही ऑलआउट हो गई. इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। भारत ने पहली पारी में 404 और दूसरी पारी में 258 रन बनाये थे. वहीं गेंदबाजो में कुलदीप यादव ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए कुल 8 विकेट झटके. जबकि अक्षर पटेल ने पांच और सिराज ने 4 विकेट चटकाये।
भारत ने बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 188 रनों से हरा दिया। भारत से मिले 513 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम 324 रन पर ही ऑलआउट हो गई. इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. भारत ने पहली पारी में 404 और दूसरी पारी में 258 रन बनाये थे. वहीं गेंदाबजों में कुलदीप यादव ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट झटके।
बांग्लादेश की टीम एक के बाद एक विकेट गंवाती गई. कुलदीप यादव ने इबादत हुसैन के रूप में तीसरी सफलता हासिल की। शाकिब के बाद बैटिंग करने आए इबादत ने बिना खाता खोले पवेलियन लौट गये।
https://twitter.com/BCCI/status/1604333998527770624?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1604333998527770624%7Ctwgr%5Ea01212b2aeb5d37b2f38721c1c27f4cffc590661%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Flive%2Fsports-news-india-vs-bangladesh-1st-test-live-score-updates-ind-vs-ban-cricket-match-in-chattogram-aml-jst















