नईदिल्ली (ए)। वेस्टइंडीज ने त्रिनिदाद में ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में पांच मैचों की श्रृंखला के पहले टी 20 आई में टॉस जीता और भारत के खिलाफ गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवरों में 190 का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
इसके जवाब में उतरी वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत काफी खराब रही. वेस्टइंडीज ने तीन महत्वपूर्ण विकेट जल्द ही गंवा दिये. उसके बाद विकेटों के गिरने का सिलसिला जारी रहा. टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 122 रन की बना सकी. भारत ने पहला मुकाबला 68 रनों से जीत लिया. कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़ा।














