BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत ने न्यूजीलैंड को 65 रनो से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई, सूर्यकुमार यादव के खेली नाबाद शतकीय पारी

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ सूर्यकुमार ने कहा कि हमारी रणनीति साफ थी, हमारी सोच थी कि ज्यादा से ज्यादा वक्त तक बल्लेबाजी करनी है…

नईदिल्ली (ए)। भारतीय टीम ने 3 मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को 65 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है. इस तरह टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है. इससे पहले सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था. वहीं, कप्तान के तौर पर हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम इंडिया को लगातार चौथे टी20 मैच में जीत मिली है. इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट 191 रन बनाए. इस तरह मेजबान न्यूजीलैंड को मैच जीतने के लिए 192 रनों की दरकार थी।

इससे पहले इस साल टीम इंडिया आयरलैंड दौरे पर गई थी. उस सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या थे. टीम इंडिया ने टी20 सीरीज के दोनों मैचों में आयरलैंड को हराया था. वहीं, अब हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हरा दिया. दरअसल, हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम इंडिया की यह लगातार चौथी जीत है. भारत-न्यूजीलैंड मैच की बात करें तो टीम इंडिया के 191 रनों का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम 18.5 ओवर में महज 126 रनों पर सिमट गई।

इस तरह भारतीय टीम ने 65 रन से मैच अपने नाम कर लिया. न्यूजीलैंड के लिए कप्तान केन विलियमसन ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 52 गेंदों पर 61 रनों का योगदान दिया. कप्तान केन विलियमसन के अलावा बाकी बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए. वहीं, भारतीय टीम के लिए दीपक हुड्डा सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. उन्होंने 2.5 ओवर में 10 रन देकर 4 खिलाड़ियों को आउट किया।

वहीं, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल को 2-2 कामयाबी मिली. मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया. जबकि युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट झटके. इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार और वाशिंगटन सुंदर को 1-1 सफलता मिली. इससे पहले भारतीय टीम के लिए सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी की. सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंदों पर नाबाद 111 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 11 चौके और 7 छक्के जड़े।

इस मैच में शानदार शतकीय पारी खेलने वाले सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इस भारतीय बल्लेबाज ने 51 गेंदों पर नाबाद 111 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 11 चौके और 7 छक्के जड़े।

इस मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हमारी रणनीति साफ थी. जब मैं बल्लेबाजी करने गया, उस वक्त हमारी पारी 12वें ओवर में थी. उस वक्त हमारी सोच थी कि ज्यादा से ज्यादा वक्त तक बल्लेबाजी करनी है. साथ ही उस वक्त हमारी नजर 170-175 रनों पर थी. वहीं, सूर्यकुमार यादव ने अपने शॉट सलेक्शन पर कहा कि यह इंटेट की बात है, आपको अपना गेम एंजॉय करना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि प्रैक्टिस सेशन के दौरान वह इन शॉट पर काफी काम करते हैं. इस वजह से मैच के दौरान वह ऐसे शॉट खेल पाते हैं।

सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड मे खेलने पर कहा कि यहां खेलने का अनुभव शानदार रहा. यह मैच बिना किसी बाधा के 20-20 ओवर का खेला जा सका. वहीं, इस मैच को जीतकर हम 3 टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गए हैं. उन्होंने कहा कि मैं बहुत ज्यादा इस बारे में नहीं सोचता हूं कि क्या होने वाला है. मेरा खुद का अपना गेम प्लान होता है, फिलहाल मेरा यह गेम प्लान काम कर रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड में खेलना यादगार अनुभव है, यहां के दर्शक शानदार हैं।

Related Posts