BREAKING

खास खबरफीचर्डविविध

भारत ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 336 रनों से हराया, सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल की

भारत ने शुभमन गिल के शतक की मदद से दूसरी पारी छह विकेट पर 427 रन बनाकर घोषित की थी और कुल 607 रनों की बढ़त हासिल कर इंग्लैंड के सामने 608 रनों का लक्ष्य रखा था। इंग्लैंड की दूसरी पारी पांचवें दिन 271 रन पर ऑलआउट हुई और भारत ने जीत हासिल की…भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 10 जुलाई से लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा…

 

 

नईदिल्ली (ए)। भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट मैच में 336 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। भारत ने बर्मिंघम में पहली बार जीत दर्ज की है। भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए थे और इंग्लैंड को 407 रन पर आउट कर 180 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली थी। भारत ने शुभमन गिल के शतक की मदद से दूसरी पारी छह विकेट पर 427 रन बनाकर घोषित की थी और कुल 607 रनों की बढ़त हासिल कर इंग्लैंड के सामने 608 रनों का लक्ष्य रखा था। इंग्लैंड की दूसरी पारी पांचवें दिन 271 रन पर ऑलआउट हुई और भारत ने जीत हासिल की।

भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट मैच में 336 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। भारत ने बर्मिंघम में पहली बार जीत दर्ज की है। भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए थे और इंग्लैंड को 407 रन पर आउट कर 180 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली थी। भारत ने शुभमन गिल के शतक की मदद से दूसरी पारी छह विकेट पर 427 रन बनाकर घोषित की थी और कुल 607 रनों की बढ़त हासिल कर इंग्लैंड के सामने 608 रनों का लक्ष्य रखा था। इंग्लैंड की दूसरी पारी पांचवें दिन 271 रन पर ऑलआउट हुई और भारत ने जीत हासिल की।

बारिश के कारण पांचवें दिन का खेल देरी से शुरू हुआ, लेकिन आकाश दीप ने इंग्लैंड को शुरुआत में ही दो झटके दिए। इसके बाद बेन स्टोक्स ने जैमी स्मिथ के साथ मिलकर पारी को संभाला और छठे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी कर डाली। इस साझेदारी को वॉशिंगटन सुंदर ने स्टोक्स को आउट कर तोड़ा। स्टोक्स का विकेट गिरते ही लंच ब्रेक की घोषणा कर दी गई। दूसरे सत्र में हालांकि, भारत ने शेष चार विकेट लिए और मैच समाप्त कर दिया। भारत के लिए तेज गेंदबाज आकाश दीप ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और दूसरी पारी में छह विकेट लिए। आकाश ने पहली पारी में चार विकेट लिए थे। आकाश के अलावा मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर को एक-एक विकेट मिला।

इंग्लैंड ने दूसरे सत्र में क्रिस वोक्स (7), जैमी स्मिथ (88), जोश टंग (2) और ब्रायडन कार्स (38) के विकेट गंवाए। शोएब बशीर 12 रन बनाकर नाबाद लौटे। इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में विकेटकीपर बल्लेबाज जैम स्मिथ ने शानदार प्रदर्शन किया और अर्धशतक लगाने में सफल रहे। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 10 जुलाई से लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा।

भारत ने अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 427 रन पर घोषित की और 607 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर मेजबान टीम के सामने 608 रनों का लक्ष्य रखा। भारतीय गेंदबाजों ने दूसरी पारी में टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और इंग्लैंड को तीन झटके दिए। दिन के खेल की समाप्ति तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 72 रन बनाए हैं और उसे अब 536 रन और बनाने हैं।

पांचवें दिन के सुबह बर्मिंघम में बारिश काफी तेज हो रही थी जिससे भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन का खेल शुरू होने में देरी हुई। मैदान को कवर्स से ढका गया था। इंग्लैंड को अंतिम दिन जीत के लिए 536 रन और बनाने थे, जबकि भारत को सात विकेट लेने थे।

बारिश के कारण दिन के कोटे के ओवर में कटौती की गई थे और आज 80 ओवर का खेल ही होगा। आखिरी दिन का खेल भारतीय समयानुसार 5:10 मिनट पर शुरू हुआ।

Related Posts