न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 154 रनों का टारगेट दिया था, जिसे भारतीय टीम ने 3 विकेट खोकर 17.2 ओवर में हासिल कर लिया….
रांची (ए)। जेएससीए स्टेडियम में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला खेला गया. भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर टी-20 सीरीज पर अजेय बढ़त बना ली है. आज भी पंत ने छक्का मारकर टीम इंडिया को 18वें ओवर में ही जीत दिला दी।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रांची के जेएससीए इंटरेशनल स्टेडियम में खेला गया। भारत ने 154 रनों के लक्ष्य को 17.2 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसी के साथ भारत ने टी-20 सीरीज पर कब्जा कर लिया है। भारत की तरफ से केएल राहुल ने 65 रन और कप्तान रोहित शर्मा ने 55 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउदी ने 2 विकेट लिए। इससे पहले न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में विकेट खोकर रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। भारत की तरफ से हर्शल पटेल ने 2 विकेट लिए।
भारत ने 154 रनों के लक्ष्य को 17.2 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया है। इसी के साथ भारत ने टी-20 सीरीज पर कब्जा कर लिया है। 17 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 143/3, टीम इंडिया को जीतने के लिए 18 बॉल पर 11 रन चाहिए। टिम साउदी ने 16 ओवर में सूर्यकुमार यादव को आउट कर अपना तीसरा विकेट ले लिया। 16 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 137/3, कीवी टीम के कप्तान टिम साउदी ने टीम को दूसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने रोहित शर्मा को 55 रन पर आउट किया।
1⃣6⃣th T20I fifty for @klrahul11! 👏 👏
What a knock the #TeamIndia vice-captain is playing in the chase! 👌 👌
Follow the match ▶️ https://t.co/9m3WflcL1Y#INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/kyfUbI7RcZ
— BCCI (@BCCI) November 19, 2021
13 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 116/0, रोहित शर्मा 46 और केएल राहुल 65 रन बनाकर खेल रहे हैं। 12 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 105/0, रोहित शर्मा 37 और केएल राहुल 63 रन बनाकर खेल रहे हैं। बोल्ट के इस ओवर में 13 रन आए। भारत को 48 बॉल में जीतने के लिए 49 रन चाहिये थे, केएल राहुल ने सिक्स मारकर फिफ्टी पूरी की। 11 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 92/0, रोहित शर्मा 31 और केएल राहुल 56 रन बनाकर खेल रहे हैं। मिल्ने के इस ओवर में 13 रन आए।















