BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

भारत ने तोड़ा यूएई का रिकॉर्ड: बनाई लहराते राष्ट्रध्वज की सबसे बड़ी मानवीय शृंखला, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक निर्णायक स्वप्निल डांगरीकर ने कहा, अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात के जेम्स एजुकेशन का लहराते राष्ट्रीय ध्वज की सबसे बड़ी मानव छवि का पिछला विश्व रिकॉर्ड टूट गया है और आज के कार्यक्रम में एनआईडी फाउंडेशन एवं चंडीगढ़ फाउंडेशन ने एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया गया है…

 

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 75वें साल को अनोखा बनाने के लिए पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया. परिणाम स्वरूप देशभर से तिरंगा फहराने की कई खूबसूरत तस्वीरें सामने आयीं. लेकिन चंडीगढ़ से जो तस्वीरें सामने आयी हैं, उसे देखकर सभी रोमांचित हो गये. दरअसल चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने लहराते राष्ट्रध्वज के आकार में दुनिया की सबसे बड़ी मानव शृंखला बनाया।

चंडीगढ़ ने तोड़ा यूएई का वर्ल्ड रिकॉर्ड चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने जो लहराते राष्ट्रध्वज के आकार में दुनिया की सबसे बड़ी मानव शृंखला बनाया, उसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कर लिया गया. चंडीगढ़ विश्वविद्यालय और अन्य विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के कम से कम 5,885 छात्र, एनआईडी फाउंडेशन के स्वयंसेवक और अन्य गणमान्य व्यक्ति यहां चंडीगढ़ क्रिकेट स्टेडियम में लहराते झंडे वाली छवि की मानव शृंखला बनाने के लिए एकत्र हुए. यह उपलब्धि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के पूर्व के रिकॉर्ड को तोड़कर प्राप्त की गई।

Related Posts