BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 200 रन से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत के 351 रनों के जवाब में वेस्टइंडीज की पारी महज 151 रनों पर सिमट गई. इस तरह टीम इंडिया ने 3 वनडे मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर लिया है…

नईदिल्ली (ए)। भारत ने तीसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को हरा दिया है. इस मैच में हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 200 रनों से हरा दिया. इस तरह टीम इंडिया ने 3 वनडे मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. भारत के 351 रनों के जवाब में वेस्टइंडीज की पारी महज 151 रनों पर सिमट गई. वेस्टइंडीज के लिए गुदाकेश मोटे ने सबसे ज्यादा 34 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली. जबकि वेस्टइंडीज के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके।

वहीं, भारत के लिए शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. इसके अलावा मुकेश कुमार को 3 कामयाबी मिली. जबकि कुलदीप यादव ने 2 विकेट अपने नाम किया. भारत के लिए तकरीबन 10 साल बाद वनडे खेल रहे जयदेव उनादकट को 1 कामयाबी मिली।

इससे पहले वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 351 रन बना डाले. भारत के ओपनर शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा रन बनाए. शुभमन गिल ने 92 गेंदों पर 85 रनों का पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके जड़े. जबकि ईशान किशन ने 64 गेंदों पर 77 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 3 छक्के जड़े. इसके अलावा कप्तान हार्दिक पांड्या 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 52 गेंदों पर 70 रन बनाकर नाबाद लौटे. वहीं, संजू सैमसन ने 41 गेंदों पर 51 रनों का योगदान दिया।

वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की बात करें तो रोमरियो शेफर्ड सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. रोमरियो शेफर्ड ने 10 ओवर में 73 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा अल्जारी जोसेफ, गुदाकेश मोटे और यानिक कारियाह को 1-1 कामयाबी मिली।

गौरतलब है कि इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया था. लेकिन वेस्टइंडीज ने दूसरे मुकाबले में शानदार वापसी की. वेस्टइंडीज ने सीरीज के दूसरे मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम किया. बहरहाल, भारतीय टीम ने तीसरे और आखिरी मैच को जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर लिया. अब दोनों टीमें टी20 सीरीज में आमने-सामने होगी।

Related Posts