भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला गया। भारतीय टीम ने 399 रन का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी 292 रन पर सिमट गई थी…
विशाखापटनम (ए)। भारत ने इंग्लैंड को विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे टेस्ट में 106 रन से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में वापसी करते हुए सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। पहला टेस्ट इंग्लैंड ने 28 रन से जीता था। तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा।
भारत ने इंग्लैंड के सामने 399 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लिश टीम की दूसरी पारी 292 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक की बदौलत पहली पारी में 396 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 253 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत को पहली पारी में 143 रनों की बढ़त मिली। टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में गिल के शतक के दम पर 255 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 399 रनों का लक्ष्य रखा। फिर इंग्लिश टीम को 292 पर समेट कर भारत ने मैच अपने नाम किया।
आज इंग्लैंड ने एक विकेट पर 67 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम को आज का पहला झटका अक्षर पटेल ने दिया। उन्होंने नाइट वाचमैन रेहान अहमद को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। रेहान 23 रन बना सके। इसके बाद अश्विन ने ओली पोप (23) और जो रूट (16) को पवेलियन भेजा। क्राउली ने एक छोर को संभाले रखा। उन्होंने अर्धशतक लगाया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपनी पहली पारी में 396 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 253 रन पर समाप्त हो गई थी। टीम इंडिया को 143 रन की बढ़त मिली थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 255 रन बनाए और कुल 398 रन की हो गई।
















