रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप मैचों में भारत के लिए सबसे कम गेंदों पर शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित शर्मा ने पूर्व भारतीय दिग्गज कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है…
नईदिल्ली (ए)। भारत ने वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मैच में अफगानिस्तान का 8 विकेट से हरा दिया है। कप्तान रोहित शर्मा ने ताबड़तोड शतक के बदौलत भारत ने 273 रन का लक्ष्य आसानी से चेस कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने 131 रन, ईशान किशन ने 47 रन, विराट कोहली नाबाद 55 और श्रेयस अय्यर ने नाबाद 25 रन की पारी खेली। 90 बॉल शेष रहते ही भारत ने जीत हासिल कर लिया। रोहित शर्मा ने अपने कैरियर का आज 31वां शतक लगाया है।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ महज 63 गेंदों पर शतक जड़ इतिहास रच दिया है. इस तरह रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप मैचों में भारत के लिए सबसे कम गेंदों पर शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप मैचों में भारत के लिए सबसे कम गेंदों पर शतक बनाने का रिकॉर्ड का कपिल देव के नाम था. कपिल देव ने 72 गेंदों पर शतक जड़ा था, लेकिन अब रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
यह रोहित शर्मा का वर्ल्ड कप मैचों में सांतवा शतक है. इस तरह रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है. इससे पहले भारत के लिए वर्ल्ड कप मैचों में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था. सचिन तेंदुलकर के नाम वर्ल्ड कप मैचों में 6 शतक दर्ज हैं. रोहित शर्मा पहली बार वर्ल्ड कप 2015 में खेले. इस वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार शतक लगाया था. इसके बाद रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप 2019 में 5 शतक बना डाले. बहरहाल, इस तरह रोहित शर्मा के बल्ले से वनडे वर्ल्ड कप का सातवां शतक आया है।
इससे पहले कपिल देव ने वर्ल्ड कप 1983 में जिम्बाव्बे के खिलाफ 72 गेंदों पर शतक का आंकड़ा छुआ था. यह भारत के लिए वर्ल्ड कप मैचों में सबसे तेज शतक था, लेकिन अब रोहित शर्मा ने कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है. बहरहाल, भारत-अफगानिस्तान मुकाबले की बात करें तो टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 273 रनों का लक्ष्य है।
लंबे-लंबे छक्के लगाने के कारण रोहित शर्मा को उनके फैन्स “हिटमैन” कहते हैं, और आज हिटमैन ने दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बना दिया है. उनसे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी क्रिस गेल के नाम पर दर्ज था, लेकिन अब वह दूसरे नंबर पर गए हैं. क्रिस गेल ने 551 अंतरराष्ट्रीय पारियों में 553 छक्के लगाए थे, जबकि रोहित शर्मा 473 अंतरराष्ट्रीय पारियों में 554 छक्के लगा चुके हैं।
रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में भारत के लिए हजार रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इस फेहरिस्त में सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं. सचिन तेंदुलकर के नाम वर्ल्ड कप में 2278 रन दर्ज हैं. वहीं, विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं, विराट कोहली ने वर्ल्ड कप में एक हजार से ज्यादा रन बनाए हैं।















