BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

भारत को सामाजिक और वैचारिक रूप से तोड़ने की खूब कोशिश की गई लेकिन कोई सफल नहीं हुआ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

राजस्थान देश के उन 10 राज्यों में शामिल है जहां इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं, इसी को देखते हुए पीएम मोदी चार महीने में तीन बार राज्य का दौरा कर चुके हैं…

राजस्थान (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  राजस्थान के भीलवाड़ा में भगवान देवनारायण की 1111वीं जयंती समारोह में शामिल हुए हैं। पीएम यहां एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. बीते चार महीने में प्रधानमंत्री का यह तीसरा राजस्थान का दौरा है. पीएम मोदी ने कहा कि यहां वह किसी प्रधानमंत्री की तरह नहीं बल्कि एक भक्ति भाव से आम लोगों की तरह एक यात्री के रूप में आशीर्वाद लेने आए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि वह समाज के प्रत्येक व्यक्ति के प्रयास की सराहना करते हैं. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत को सामाजिक और वैचारिक रूप से तोड़ने की खूब कोशिश की गई लेकिन कोई सफल नहीं हुआ. भारत एक भूभाग नहीं है, बल्कि संभावना की अभिव्यक्ति है. भारत अटल, अजर और अमर है. यह हमारे देश की, समाज की शक्ति है।

देवनारायण जी ने किया समाज को एकजुट उन्होंने कहा कि श्री देवनारायण जी भगवान ने समाज में समरसता के भाव को फैलाया, समाज को एकजुट किया, एक आदर्श व्यवस्था कायम करने की दिशा में काम किया. यही कारण है कि समाज के हर वर्ग में उनके प्रति श्रद्धा और आस्था है. उन्होंने कहा कि भगवान देवनारायण जी ने जो रास्ता दिखाया हैं वो सबके साथ से सबके विकास का है. आज देश इसी रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

वंचित वर्ग को सशक्त कर रही सरकार सरकार भी ‘वंचितों को वरीयता’ का मंत्र लेकर चल रही है. यही कारण है कि आज मुफ्त राशन मिल रहा है, मुफ्त इलाज मिल रहा है, गरीब को घर, टॉयलेट और गैस सिलेंडर को लेकर चिंता रहती थी उसको भी दूर कर दिया गया है. गरीबों के बैंक खाते खुल रहे हैं. बीते 8-9 सालों से देश समाज के हर उस वर्ग को सशक्त करने की कोशिश में है जो उपेक्षित और वंचित रहा है।

किसान को मिल रही हर मदद किसान को आज हर संभव मदद मिल रही है. छोटा किसान कभी सरकार की मदद के लिए तरसता था उसे भी पहली बार पीएम किसान सम्मान निधि से सीधी मदद मिल रही है. भगवान देवनारायण ने गौ सेवा को समाज सेवा और सशक्तिकरण का माध्यम बनाया था. बीते कुछ सालों से देश में गौ सेवा का भाव निरंतर सशक्त हुआ है।

Related Posts