भारत ने कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत 200 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा पार कर लिया है, जिस पर माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दी है…
नईदिल्ली (ए)। कोरोना वायरस संक्रमण से दुनियाभर में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित देश भारत रहा है. ऐसे में केंद्र सरकार के नेतृत्व में देश में कोरोना की रोकथाम के लिए युद्ध स्तर पर कोरोना वैक्सीनेशन का अभियान चलाया गया. जिसके तहत भारत ने 200 करोड़ टीकाकरण के आंकड़े को पार कर लिया है।
महामारी से जूझते हुए 299 करोड़ के टीकाकरण की उपलब्धि को हासिल करने पर दुनियाभर में भारत की सराहना हो रही है. ऐसे में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है. बिल गेट्स ने ट्विटर पर लिखते हुए कोरोना संक्रमण के प्रभाव को कम करने के लिए भारतीय वैक्सीन निर्माताओं और सरकार के साथ निरंतर साझेदारी के लिए आभार व्यक्त किया है।
माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘कोरोना की रोकथाम के लिए 200 करोड़ टीकाकरण के एक और माइलस्टोन को पाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई. हम भारतीय वैक्सीन निर्माताओं और भारत सरकार के साथ COVID19 के प्रभाव को कम करने के लिए हमारी निरंतर साझेदारी के लिए आभारी हैं।’
Microsoft's co-founder Bill Gates congratulates PM Narendra Modi pertaining to the achievement of administering 200 crore Covid-19 vaccinations pic.twitter.com/ZhHOYaTsIg
— ANI (@ANI) July 19, 2022
बता दें कि देशभर में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए दुनिया के सबसे बड़े कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत के डेढ़ साल बाद भारत ने रविवार को 17 जुलाई के दिन 200 करोड़ टीकाकरण का आकंड़ा पार लिया था। जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत ने दोबारा इतिहास रच दिया है।















