BREAKING

फीचर्डविविध

भारत के खिलाफ बेबस हुए इंग्लिश बल्लेबाज, टी ब्रेक तक गंवा दिए 8 विकेट, फॉलोआन का खतरा

चेन्नई। भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज मैच का दूसरा दिन है। इस समय इंग्लैंड की पहली पारी जारी है। इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और पहली पारी में 329 रन बनाए। टीम की तरफ से रोहित शर्मा ने 161 रनों की जोरदार शतकीय पारी खेली। उनके अलावा अजिंक्य रहाणे ने 67 और ऋषभ पंत ने 58 रन बनाए। इस मैच में भारत की ओर से लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल डेब्यू कर रहे हैं। चेन्नई में इंग्लैंड के हाथों पहला मैच 227 रनों से गंवाने के बाद टीम इंडिया इस समय सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है।

खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 106 रन पर अपने 8 विकेट गवा दिए है और अभी दूसरे दिन के खेल का तीसरा सेशन बाकी है और टी ब्रेक हुआ है। इंग्लैंड पर फॉलोआन का खतरा बढ़ गया है। अब देखना यह है कि आगे खेल में क्या होता है, क्या इंग्लैंड अपना फॉलोआन बचा पायेगा या उसे पुनः बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरना पड़ेगा। भारत इस वक्त मजबूत स्तिथि में है। अश्विन ने चार, इशांत ने एक, अक्षर ने दो तथा सिराज ने 1 विकेट हासिल कर इंग्लैंड को बैक फुट पर धकेल दिया है।

Related Posts