भारत की 100वीं T20I जीत में विराट कोहली की बल्लेबाजी ने रोहित शर्मा को किया इम्प्रेस, जानिए कप्तान ने क्या कहा?
नईदिल्ली (ए)। टीम इंडिया ने दूसरे T20I इंटरनेशनल मैच में वेस्टइंडीज को 8 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 अजेय की बढ़त बना ली। भारत ने शुक्रवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली और ऋषभ पंत के अर्धशतकों की मदद से 5 विकेट पर 186 रन स्कोर बनाया और फिर वेस्टइंडीज को 20 ओवर में 3 विकेट पर 178 रन पर रोक दिया। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की यह 100वीं जीत है। जीत के बाद कैप्टन रोहित ने विराट की शानदार बल्लेबाजी के लिए उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I मैच में विराट की पारी टीम के लिए काफी अहम थी।
रोहित ने कहा, ‘विराट कोहली की पारी हमारे लिए काफी अहम थी। जिस तरह उन्होंने शुरुआत की उससे मेरे ऊपर से दबाव पूरी तरह से हट गया। हमने पहले दो ओवर में अच्छा स्टार्ट नहीं किया। फिर कोहली क्रीज पर आए और ऐसे शॉट खेलने लगे जो देखने में काफी खूबसूरत थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ जब खेलते हैं तो हमेशा डर लगता है। हम जानते थे कि उनके लिए चेज करना थोड़ा मुश्किल होगा। हम लोग पूरी तैयारी से थे और दबाव में हमने बेहतर किया।’
कोहली ने 41 गेंदों का सामना करते हुए सात चौकों और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए जबकि पंत ने सिर्फ 28 गेंदों में सात चौकों और एक छक्का की मदद से 52 रनों की पारी खेली। उनके अलावा वेंकटेश अय्यर ने भी 33 रनों का अहम योगदान दिया। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे अय्यर ने केवल 18 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 33 रन की पारी खेली।
Virat Kohli at it from the word go. Brings up a fine FIFTY off 39 deliveries 💪💪
This is his 30th in T20Is.
Live – https://t.co/vJtANowUFr #INDvWI @Paytm pic.twitter.com/PNnX5zGXbS
— BCCI (@BCCI) February 18, 2022
कप्तान रोहित ने वेंकटेश की बल्लेबाजी पर कहा, ‘ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने बेहतर तरीके से फिनिश किया। वेंकटेश अय्यर के इम्प्रूवमेंट से काफी खुश हूं। वेंकटेश ने अपने स्किल्स को बैक किया और यही एक कप्तान अपने खिलाड़ी से चाहता है। आखिर में वेंकटेश एक ओवर डालना भी चाहते थे। हमें अपनी टीम में ऐसे कैरेक्टर की जरूरत है। हालांकि मैदान पर आज हमारी फील्डिंग थोड़ी ढीली रही, जो निराशाजनक है। अगर हमने कुछ कैच लपके होते तो मैच अलग ही होता।’
https://twitter.com/BCCI/status/1494724154918342657?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1494724154918342657%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-16744237964077393318.ampproject.net%2F2202042210001%2Fframe.html















