BREAKING

खास खबरफीचर्डविविध

भारत का विजयी अभियान जारी: नामीबिया को 93 रन से हराया, ईशान ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

भारत ने नामीबिया को 93 रन से हरा दिया। गुरुवार को दिल्ली में खेले गए टी20 विश्व कप के ग्रुप मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 209 रन बनाए। जवाब में नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 10 विकेट पर 116 रन ही बना सकी…

 

नईदिल्ली (ए)। भारत ने नामीबिया को 93 रन से हरा दिया। गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप के ग्रुप मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन और हार्दिक पांड्या की दमदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 209 रन बनाए।

जवाब में नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 10 विकेट पर 116 रन ही बना सकी। मौजूदा टूर्नामेंट में यह भारत की लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले टीम ने टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में अमेरिका को हराकर शानदार तरीके से अभियान की शुरुआत की थी।

अब भारत की नजरें रविवार (15 फरवरी) को पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर है। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए हाई-प्रेशर वाला होगा। बता दें कि, इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप ए की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, पाकिस्तान दूसरे पायदान पर खिसक गया।

भारत ने नामीबिया के सामने 210 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ईशान किशन और हार्दिक पांड्या की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 209 रन बनाए। नामीबिया के लिए गेरहार्ड इरेसमस ने चार विकेट झटके।

इस मैच में सलामी बल्लेबाजी के लिए आए ईशान किशन ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने महज 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह टी20 विश्व कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से चौथे बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने युवराज सिंह की बराबरी कर ली, जिन्होंने 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।

टी20 विश्व कप में सबसे तेज अर्धशतक

बल्लेबाज गेंदें विपक्षी टीम जगह साल
युवराज सिंह 12 इंग्लैंड डरबन 2007
केएल राहुल 18 स्कॉटलैंड दुबई 2021
रोहित शर्मा 19 ऑस्ट्रेलिया ग्रोस आइलेट 2024
युवराज सिंह 20 ऑस्ट्रेलिया डरबन 2007
ईशान किशन 20 नामीबिया दिल्ली

2026

 

पावरप्ले में भारत का जलवा
इसके अलावा ईशान किशन टी20 विश्व कप में पावरप्ले में अर्धशतक पूरा करने वाले तीसरे भारतीय बन गए। इससे पहले यह कारनामा केएल राहुल (2021) और रोहित शर्मा (2024) ने किया था। भारत ने इस दौरान पावरप्ले का चौथा सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया। टीम ने शुरुआती छह ओवर में नामीबिया के खिलाफ एक विकेट पर 86 रन बनाए। यह टीम इंडिया का टी20 विश्व कप में पावरप्ले में अपना सबसे बड़ा स्कोर भी है। वहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत का यह तीसरा पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर है।

टी20 विश्व कप में पावरप्ले के सबसे बड़े स्कोर

स्कोर (पावरप्ले) टीम विपक्षी टीम जगह साल
92/1 वेस्ट इंडीज अफगानिस्तान ग्रोस आइलेट 2024
91/1 नीदरलैंड्स आयरलैंड सिलहट 2014
89/3 इंग्लैंड दक्षिण अफ्रीका मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम) 2016
86/1 भारत नामीबिया दिल्ली 2026


टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के पावरप्ले में सबसे बड़े स्कोर

स्कोर (पावरप्ले) विपक्षी टीम जगह साल/ टूर्नामेंट
95/1 इंग्लैंड मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम) 2025
94/2 न्यूजीलैंड गुवाहाटी 2026
86/1 नामीबिया दिल्ली 2026 (टी20 विश्व कप)
82/2 स्कॉटलैंड दुबई 2021 (टी20 विश्व कप)
82/1 बांग्लादेश हैदराबाद 2024

 

Related Posts