BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज होगी भिड़ंत, जानिए पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल?

टीम इंडिया ने लगातार 7 मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। साउथ अफ्रीका की सेमीफाइनल में जगह बनाने की रेस में है। अब दोनों टीमों का सामना आज रविवार को होगा…

कोलकाता (ए)। इस विश्व कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका का सफर अब तक शानदार रहा है। टीम इंडिया ने लगातार 7 मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। साउथ अफ्रीका की सेमीफाइनल में जगह बनाने की रेस में है। अब दोनों टीमों का सामना रविवार को होगा। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दोपहर 2 बजे खेला जाएगा।

भारत फिलहाल अंक तालिका में नंबर 1 पर है। दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर है। हालांकि प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर होने के बावजूद अफ्रीका रन रेट टीम इंडिया (+2.102) से बेहतर +2.290 है। ऐसे में देखना होगा कि क्या भारत का गेंदबाजी आक्रमण साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजी को ध्वस्त कर पाएगा या नहीं।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे फॉर्मेट में 90 मैच खेले गए हैं। टीम इंडिया ने 37 मैच जीते हैं, अफ्रीका को 50 मुकाबलों में जीत मिली है। तीन मैच का नतीजा नहीं निकला।

ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है। पिच धीमी हो जाती है। फिर स्पिनर्स की मदद करती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 236 रन है।

रविवार को कोलकाता का मौसम सुहाना रहेगा। बारिश का खतरा नहीं है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हवा की स्पीड 62% आर्द्रता के साथ 10 किमी/घंटा होगी।

Related Posts