BREAKING

खास खबरफीचर्डविविध

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे आज, जानिए समय और स्थान?

दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की आज रविवार से शुरुआत होगी। पहला मुकाबला रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। केएल राहुल के नेतृत्व में भारतीय खिलाड़ियों मेहमानों से टेस्ट की हार का बदला लेना चाहेंगे। मैच भारतीय समयानुसार रविवार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा…

 

रांची (ए)। दक्षिण अफ्रीका से हाल ही में दो टेस्ट मैचों की क्लीन स्वीप के बाद अब भारतीय टीम नजरें वनडे सीरीज में वापसी पर होंगी। रविवार को क्विंटन डिकॉक की अगुआई वाली दक्षिण अफ्रीका का सामना रांची में टीम इंडिया से होगा। केएल राहुल के नेतृत्व में भारतीय खिलाड़ियों मेहमानों से टेस्ट की हार का बदला लेना चाहेंगे। मैच भारतीय समयानुसार रविवार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा।

दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की आज रविवार से शुरुआत होगी। पहला मुकाबला रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें 3 दिसंबर को रायपुर में भिड़ेंगी जबकि 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। भारत पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगा।

भारत का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है। दोनों के बीच अब तक कुल 94 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इनमें दक्षिण अफ्रीका ने 51 मैच जीते हैं जबकि भारत को 40 में जीत मिली है। वहीं, तीन मैच बेनतीजा रहे हैं। इस सीरीज में भारत नियमित कप्तान शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में खेलने उतरेगा। दरअसल, कोलकाता टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके बाद उन्हें गुवाहाटी टेस्ट से भी बाहर होना पड़ा था। फिलहाल वह गर्दन की चोट से रिकवर कर रहे हैं।
कई सीनियर खिलाड़ियों की अनुपस्थिति टीम संयोजन को और जटिल बनाती है। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है, जबकि शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर चोटिल हैं। ऐसे में मध्यक्रम चयन अब बड़ी चुनौती है। कुछ सवाल हैं कि क्या वॉशिंगटन सुंदर को ऑलराउंडर की भूमिका मिलेगी या नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिलेगा? इसी तरह, अगर कप्तान केएल राहुल विकेटकीपिंग करते हैं, तो क्या ऋषभ पंत अंतिम 11 में जगह बना पाएंगे, यह देखना भी दिलचस्प होगा। गेंदबाजी में अब दारोमदार प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और कुलदीप यादव पर होगा।

पहला वनडे दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले 1:00 बजे होगा। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनलों पर टेलीकास्ट होगा। इसके अलावा जियो हॉटस्टार एप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी।

शुरुआती वनडे मैच से पहले भारतीय टीम ने जमकर अभ्यास किया। इस दौरान पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते नजर आए। सभी की नजरें उनकी फिटनेस पर हैं। माना जा रहा है वह वनडे विश्व कप 2027 की तैयारियों में जुटे हैं।

भारत को अगले दो महीनों में सिर्फ छह वनडे खेलने हैं, जिसमें दक्षिण अफ्रीका के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज भी शामिल है। ऐसे में सीमित मौके मिलने के कारण यह सीरीज दोनों अनुभवी सितारों के लिए चयन का ऑडिशन साबित हो सकती है। दिलचस्प बात यह है कि 2013 में इसी जेएससीए स्टेडियम रांची में रोहित शर्मा ने पहली बार बतौर ओपनर शुरुआत की थी और उसके बाद उनका वनडे करियर बदल गया। अब एक दशक बाद वही मैदान उन्हें अपने करियर को नई दिशा देने का मौका दे रहा है।

Related Posts