दोनो टीम अब तक 29 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं जिसमें भारत ने 19 और श्रीलंका ने 9 मैच जीते हैं, एक मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ है…
नईदिल्ली (ए)। टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज के साथ इतने ही मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत आज 27 जुलाई से हो रही है। यह भारतीय क्रिकेट टीम में नए युग की शुरुआत है, क्योंकि गौतम गंभीर ने मुख्य कोच के रूप में इस सीरीज से अपना कार्यकाल शुरू किया है। सूर्यकुमार यादव T20 का नेतृत्व करेंगे, जबकि रोहित शर्मा वनडे में मेन इन ब्लू की कप्तानी संभालेंगे। भारत और श्रीलंका सीरीज का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क, सोनी लिव ऐप पर किया जाएगा।
टी20 मैच शेड्यूल इस प्रकार है: 27 जुलाई, 2024 पहला टी20 मैच, पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम 7PM; 28 जुलाई, 2024 दूसरा टी-20, पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम 7PM;
30 जुलाई, 2024 तीसरा टी20ई, पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम 7PM.
वनडे मैच शेड्यूल: 02 अगस्त,2024 पहला वनडे, आर प्रेमदासा स्टेडियम 2.30PM,
04 अगस्त, 2024 दूसरा वनडे, आर प्रेमदासा स्टेडियम 2.30PM,
07 अगस्त, 2024 तीसरा वनडे, आर प्रेमदासा स्टेडियम 2.30PM.
टी20 हेड-टू-हेड रिकॉर्ड: भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 29 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं जिसमें भारत ने 19 और श्रीलंका ने 9 मैच जीते हैं। एक मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ है।
भारत बनाम श्रीलंका टी20 सीरीज के सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम के 7:00 बजे शुरू होंगे। वहीं वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होंगे।
इंडिया टी20 टीमः सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह , खलील अहमद, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका टी20 टीम: चैरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल जेनिथ परेरा, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, दिनेश चांडीमल, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, महेश थीक्षाना, चामिंडु विक्रमसिंघे, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो।
















