भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2 अक्टूबर से अहमदाबाद और 10 अक्टूबर से दिल्ली में खेली जाएगी. यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा है. भारत तीसरे और वेस्टइंडीज छठे स्थान पर हैं. सात साल बाद वेस्टइंडीज भारत में टेस्ट खेलेगी. पिछली बार 2018 में भारत ने दोनों टेस्ट आसानी से जीते थे…
अहमदाबाद (ए)। एशिया कप की चैंपियन बनने के बाद भारत का मुकाबला आज वेस्टइंडीज से होगा। सीरीज में दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे, जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे। सीरीज का पहला मैच आज 2 अक्टूबर से शुरू होगा। दूसरा मैच 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान बीसीसीआई की ओर से पहले ही कर दिया गया है। वेस्टइंडीज की टीम भी पहले ही घोषित कर दी गई थी, लेकिन इसमें कुछ बदलाव भी किए गए हैं। सीरीज के मैच एकतरफा हो जाएंगे या फिर टक्कर देखने को मिलेगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी एक बार फिर से शुभमन गिल करते हुए नजर आएंगे। वैसे तो गिल को इंग्लैंड सीरीज के दौरान ही भारत का नया टेस्ट कप्तान बना दिया गया था, लेकिन भारत में वे पहली बार टीम इंडिया की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। वहीं बात अगर वेस्टइंडीज की करें तो उसकी कमान रोस्टन चेज संभालते हुए नजर आएंगे।
7 साल बाद वेस्टइंडीज भारत में टेस्ट खेलने आ रही है. आखिरी बार दोनों टीमों की भिड़ंत अक्टूबर 2018 में हुई थी. सीरीज का दूसरा मैच 10 अक्टूबर से दिल्ली में खेला जाएगा. दोनों मुकाबले सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगे।
2024 में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर 0-3 की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. इस नतीजे ने पूरी सीरीज की धारणा बदल दी है. भारत इस बार साबित करना चाहेगा कि वह केवल एक अपवाद था, लेकिन टीम अभी भी उस हार के प्रभाव से उबर रही है।
भारत के पास वेस्टइंडीज सीरीज के लिए जोरदार स्पिन तिकड़ी तैयार है. कुलदीप यादव को इस बार टीम में लंबा मौका मिलने की संभावना है. उन्होंने अब तक 56 विकेट लिए हैं और उनका एवरेज 22.16 का है, हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए 5 टेस्ट में उन्हें शामिल नहीं किया गया था।
अक्षर पटेल इस बार टीम में होंगे और घरेलू मैचों में अपनी साबित ऑल-राउंड क्षमता के साथ अहम भूमिका निभाएंगे. वहीं, वॉशिंगटन सुंदर भी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में प्रदर्शन दिखाकर टीम का संतुलन बनाए रखने की कोशिश करेंगे।
कैरेबियाई टीम भी बदलाव के दौर से गुजर रही है. पूर्व कप्तान क्रेग ब्रैथवेट को बाहर किया गया है. अलेक अथनाजे और टैगनरीन चंद्रपॉल को स्पिन खेलने की क्षमता के कारण वापसी का मौका मिला है. कप्तान रोस्टन चेज के साथ जोमेल वॉरिकन और खारी पियरे पर स्पिन विभाग की जिम्मेदारी होगी. शाई होप की नजरें भी लंबे समय बाद मौके का फायदा उठाने पर होंगी।
भारत बनाम वेस्टइंडीज हेड-टू-हेड
अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 100 टेस्ट मैच खेले गए हैं जिसमें से भारतीय टीम को 23 में जीत मिली है. एक वक्त क्रिकेट पर अपने खूंखार गेंदबाजों के दम पर राज करने वाली वेस्टइंडीज ने 30 टेस्ट जीता है. वहीं भारत और वेस्टइंडीज ने अब तक कुल 47 मैच ड्रॉ खेला है।
भारत बनाम वेस्टइंडीज लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट 2 अक्टूबर 2025 को सुबह 9:30 बजे (भारतीय समय के मुताबिक) से अहमदाबाद में खेला जाएगा. टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले 9:00 बजे होगा. इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर लाइव देखा जा सकता है. इस मैच को मोबाइल या लैपटॉप पर देखने के लिए जियो हॉट स्टार ऐप पर जा सकते हैं।
भारत की संभावित XI: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
भारत की टीम: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), एन जगदीशन, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डीm
वेस्टइंडीज की टीम: जॉन कैंपबेल, टैगेनारिन चंद्रपॉल, एलेक अथानाजे, ब्रैंडन किंग, रोस्टन चेज (कप्तान), शाई होप (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, खारी पियरे, जोहान लेन, एंडरसन फिलिप, जेडन सील्स, जोमेल वॉरिकन, जेडियाह ब्लेड्स, केवलोन एंडरसन, टेविन इमलाच।
















