BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और बांग्लादेश के बीच आज मुकाबला: मैच पर बारिश का साया, बांग्लादेश ने 2007 वर्ल्ड कप में भारत को हराकर किया था बड़ा उलटफेर

भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला पुणे में खेला जाएगा. वहीं, यह मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा. लेकिन क्या भारत-बांग्लादेश मैच बारिश की वजह से धुल जाएगा?

पुणे (ए)। आज गुरूवार 19 अक्टूबर को भारतीय टीम अपना चौथा मुकाबला खेलने उतरेगी. टीम इंडिया के सामने बांग्लादेश की चुनौती होगी. दोनों टीमों के बीच मुकाबला पुणे में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा. लेकिन क्या भारत-बांग्लादेश मैच बारिश की वजह से धुल जाएगा? क्या भारत-बांग्लादेश मैच के दिन बारिश होगी? बहरहाल, क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है।

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरूवार को पुणे में बारिश नहीं होगी. भारत-बांग्लादेश मैच के दिन पुणे में खिली धूप होगी. इसके अलावा मनी तकरीबन 52 फीसदी रहेगी. 2-10 किलोमीटर प्रतिघंटा स्पीड से हवाएं चलेंगी. लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं. बहरहाल, यह क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है. ऐसा माना जा रहा था कि भारत-बांग्लादेश मैच के दिन पुणे में बारिश हो सकती है, लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक गुरूवार को पुणे में बारिश के आसार नहीं हैं।

भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ टूर्नामेंट की लगातार चौथी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, अगर भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ जीतने में कामयाब रहती है तो प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने का मौका होगा. फिलहाल, भारतीय टीम प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है. टीम इंडिया ने 3 मुकाबले खेले हैं, तीनों मैचों में जीत मिली है. न्यूजीलैंड की टीम 4 मैचों के बाद 8 प्वॉइंट्स के साथ प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. शाकिब अल हसन की अगुवाई वाली बांग्लादेशी टीम प्वॉइंट्स टेबल में छठे नंबर है।

 

बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ 137 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि वर्ल्ड कप जैसे स्टेज पर बांग्लादेश भारत को हाकर बड़ा उलटफेर कर चुकी है.दरअसल, 2007 के वनडे विश्व कप में बांग्लादेश ने भारत को पहली पारी में कम टोटल पर ऑलआउट कर करारी शिकस्त दी थी।

राहुल द्रविड़ की कप्तानी वाली भारतीय टीम पहले बैटिंग करते हुए 49.3 ओवर में सिर्फ 191 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. टीम के लिए ओपनर सौरव गांगुली ने 66 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली थी. इसके अलावा मिडिल ऑर्डर में युवराज सिंह ने 47 रन स्कोर किए थे. वहीं कुल छह बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके थे, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी सहित तीन बल्लेबाज़ बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे।

इस दौरान बांग्लादेश की ओर से मशरफे मुर्तजा ने सबसे ज़्यादा 4 विकेट चटकाए थे. इसके अलावा अब्दुर रज्जाक और मोहम्मद रफीक ने 3-3 विकेट अपने नाम किए थे. इस दौरान मर्तजा ने 9.3 ओवर में 38, रज्जाक ने 10 ओवर में 38 और रफीक ने 10 ओवर में 35 रन खर्चे थे।

192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश ने 48.3 ओवर में 5 विकेट पर जीत अपने नाम कर ली थी. टीम के लिए मुश्फिकुर रहीम ने 56*, शाकिब अल हसन ने 53 और ओपनर तमीम इकबाल ने 51 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान भारत की ओर से मुनाफ पटेल और वीरेंद्र सहवाग ने 2-2 विकेट लिए थे. वहीं ज़हीर खान को 1 सफलता मिली थी।

Related Posts