BREAKING

खास खबरफीचर्डविविध

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्वकप का महामुकाबला आज, अभिषेक शर्मा के वापसी की संभावना

ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो भारत और पाकिस्‍तान के बीच अब तक 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने 12 मैचों में जीत दर्ज की है। दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम को सिर्फ तीन मैचों में जीत नसीब हुई है। दोनों टीमों के बीच 1 मुकाबला टाई भी रहा है…

 

नईदिल्ली (ए)। भारत और पाकिस्तान के बीच में आज 15 फरवरी को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसको खेलने के लिए टीम इंडिया 13 फरवरी की देर रात कोलंबो पहुंच गई थी। वहीं टीम इंडिया के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जो पिछले मुकाबले में पूरी तरह से फिट नहीं होने की वजह से बाहर थे, उनकी पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वापसी को लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 14 फरवरी को मुकाबले से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा अपडेट दिया है। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा अगर पाकिस्तानी कप्तान चाहते हैं कि हम अभिषेक को खिलाएं, तो ठीक है, वह आज खेलेगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच ये हाई वोल्टेज मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान शाम 6:30 बजे मैदान पर मौजूद होंगे। टीम इंडिया इस मैच में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलेगी। वहीं पाकिस्तान की टीम सलमान अली अगुवाई में खेलेगी। दोनों टीमों ने इस वर्ल्ड कप में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। इस मैच में दोनों ही टीमें अपने विनिंग स्ट्रीक को बरकरार रखना चाहेगी। भारत और पाकिस्तान इस वर्ल्ड कप में अपने पहले दो मैचों में जीत दर्ज करने में कामयाब रही है।

श्रीलंकाई मौसम विभाग ने एक खास मौसम बुलेटिन जारी किया है जिसमें चेतावनी दी गई है कि 15 फरवरी के आसपास बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। नेचुरल हैजर्ड्स अर्ली वार्निंग सेंटर ने 13 फरवरी की सुबह 10:30 बजे नोटिस जारी करते हुए लोगों से इस बारे में भविष्य के अनुमानों और बुलेटिन पर ध्यान देने का अनुरोध किया है। इस चेतावनी के जारी होने के साथ ही खिलाड़ियों और फैंस के लिए ये बिल्कुल भी अच्छी खबर नहीं मानी जा रही है। मौसम को लेकर अनुमान जाहिर करने वाली एक्यूवेदर ने भी 15 फरवरी के दिन कोलंबो में 93 फीसदी तक बारिश होने की संभावना को जाहिर किया है।

टी20 फॉर्मेट में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार है। ऐसे में 15 फरवरी को खेले जाने वाले मैच में भी टीम इंडिया की जीत पक्की मानी जा रही है। भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में अभी तक कुल 8 मुकाबले खेल गए हैं। जिसमें से टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 बार पीटा है जबकि पाकिस्तान को सिर्फ एक बार जीत मिली है। टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ एकमात्र हार साल 2021 में खेले गए मैच के दौरान मिली थी। उसके अलावा अब तक हर मैच में भारत ने पाकिस्तान को हराया है और एक बार फिर उन्हें हराने के लिए तैयार है।

ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो भारत और पाकिस्‍तान के बीच अब तक 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने 12 मैचों में जीत दर्ज की है। दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम को सिर्फ तीन मैचों में जीत नसीब हुई है। दोनों टीमों के बीच 1 मुकाबला टाई भी रहा है। इन रिकॉर्ड को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि टी20 फॉर्मेट में अब तक पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। ऐसे में आगामी मैच में टीम इंडिया फेवरेट्स मानी जा रही है।

टीम इंडिया के बल्लेबाज इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, खासकर ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या जैसे प्लेयर्स। इन प्लेयर्स पर एक बार फिर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। ये मैच कोलंबो में खेला जाएगा। वहां की कंडीशन स्पिनर्स के लिए मददगार रहती है। ऐसे में इस मैच में भारतीय स्पिनर्स जैसे वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल से काफी उम्मीदें रहेंगी।

Related Posts