शार्दुल ठाकुर ने पहले वनडे मैच में 2 विकेट अपने नाम किए थे, इस मैच में पालघर एक्सप्रेस ने 7.2 ओवर में 54 रन देकर 2 विकेट झटके थे…
रायपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 21 जनवरी को रायपुर में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा. फिलहाल, टीम इंडिया 3 वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है. भारतीय टीम दूसरे वनडे मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. वहीं,न्यूजीलैंड की टीम मैच जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी. बहरहाल, इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव तकरीबन तय माना जा रहा है वही रायपुर में पहली बार किसी इंटरनेशनल मैच की मेजबानी मिली है। भारतीय टीम पहली बार इस ग्राउंड पर मैच खेलेगी।
उमरान मलिक की वापसी तय: रायपुर वनडे मैच में तेज गेंदबाज उमरान मलिक की वापसी तय माना जा रहा है. वहीं, भारतीय प्लेइंग इलेवन में उमरान मलिक की वापसी के बाद शार्दुल ठाकुर को बाहर बैठना पड़ सकता है. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में उमरान मलिक टीम का हिस्सा नहीं थे. जबकि शार्दुल ठाकुर प्लेइंग इलेवन में खेले थे. शार्दुल ठाकुर ने पहले वनडे मैच में 2 विकेट अपने नाम किया था. इस मैच में पालघर एक्सप्रेस ने 7.2 ओवर में 54 रन देकर 2 विकेट झटके थे, लेकिन रायपुर वनडे में तेज गेंदबाज को बाहर बैठना पड़ सकता है।
रायपुर वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन-रोहित शर्मा (कप्तान) शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, उमरान मलिक, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी।
रायपुर वनडे के लिए न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन-फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर) , ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपले, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।















