BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे आज: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर कर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया

शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम इंडिया इस मैच में उम्मीद बनाए रखने के लिए जीत इरादे से मैदान पर उतरेगी, भारत के लिए यह करो या मरो का मुकाबला होगा…

नईदिल्ली (ए)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हेमिल्टन में भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजे से शुरू होगा. जबकि साढे 6 बजे टॉस किया जाएगा. बता दें कि न्यूजीलैंड टीम पहला वनडे मुकाबला जीत कर सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है. कीवी टीम इस मैच को जीत कर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. वहीं शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम इंडिया इस मैच में उम्मीद बनाए रखने के लिए जीत इरादे से मैदान पर उतरेगी. भारत के लिए यह करो या मरो का मुकाबला होगा. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

भारत प्लेइंग XI

शिखर धवन (c), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (w), सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

न्यूजीलैंड प्लेइंग XI

फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (c), डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (w), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन।

मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को हैमिल्टन में बारिश होने की संभावना है. आसमान में बादल छाए रहेंगे और मैच के दौरान बारिश होने की पूरी संभावना है. हालांकि बारिश के कारण मैच रद्द होने की उम्मीद तो नहीं है, लेकिन ओवरों में कटौती हो सकती है. बारिश की संभावना के बीच टॉस काफी महत्वपूर्ण हो जाएगा।

पिच रिपोर्ट 

सेडन पार्क की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होगी, लेकिन बारिश हुई तो बल्लेबाजों के लिए भी चुनौती बढ़ जाएगी. यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 320 से अधिक रन बनाने होंगे, तभी दूसरी टीम पर दबाव बनेगा. टॉस जीतकर यहां पहले गेंदबाजी लेने का फैसला ही सही रहेगा।

Related Posts