भारतीय टीम पर हालांकि विश्व कप में अपने खिताब का बचाव करने और घरेलू धरती पर खेलने का दबाव होगा और सूर्यकुमार न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले इन बातों पर जरूर गौर कर रहे होंगे। न्यूजीलैंड की टीम काफी मजबूत है और उसने पिछले एक साल में कई उपलब्धियां हासिल की है जिसमें भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करना और वनडे सीरीज जीतना भी शामिल है…
नागपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज बुधवार से पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हो रही है। भारत की नजर वनडे सीरीज में मिली हार का बदला चुकता करके अगले महीने घरेलू धरती पर होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अपनी तैयारियों को पुख्ता अंजाम देने पर होगी। भारतीय टीम कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में खेलने उतरेगी जो खुद फॉर्म हासिल करने की कोशिश में होंगे।
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरेंगे। सूर्यकुमार ने यह भी पुष्टि कर दी है कि श्रेयस अय्यर की जगह ईशान किशन को चोटिल तिलक वर्मा की जगह प्लेइंग-11 में जगह दी जाएगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच आज बुधवार को नागपुर में खेला जाएगा।
तिलक के पेट का ऑपरेशन हुआ है और वह पहले तीन मैचों से बाहर हैं। इससे श्रेयस को पहले तीन मैचों के लिए वापसी का मौका मिला है। तिलक वर्मा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर रहे थे जिस कारण सूर्यकुमार को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आना पड़ रहा था। तिलक की अनुपस्थिति में माना जा रहा था कि सूर्यकुमार एक बार फिर अपने पुराने स्थान पर बल्लेबाजी के लिए आएंगे, लेकिन उन्होंने बताया कि ईशान किशन किस नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे।
टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की बात आती है तो सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत एक अलग ही टीम साबित हुई है, जिसने पिछले 25 में से 18 मैच जीते हैं। इसका श्रेय काफी हद तक अभिषेक शर्मा की तूफानी शुरुआत और वरुण चक्रवर्ती की बीच के ओवरों में शानदार गेंदबाजी को जाता है।
बीच पहला टी20 मैच शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा। टी20 सीरीज के प्रसारण अधिक स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार एप पर होगी।
















