भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज़ का आखिरी मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, यह सीरीज़ का निर्णायक मुकाबला होगा…




चेन्नई (ए)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 22 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. बीते दोनों मैचों में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया ने 1-1 मैच जीतकर सीरीज़ बराबर कर ली है. वहीं, एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम इंडिया अब तक 31.82 प्रतिशत मैच ही जीती है. आइए जानते हैं इस मैदान से जुड़े 10 खास आंकड़े।
इस मैदान पर पहला वनडे मैच 9 अक्टूबर, 1987 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया 1 रन से विजयी रही थी।
यहां आखिरी वनडे मैच 15 दिसंबर, 2019 में इंडिया और वेस्टइंडीज़ के बीच खेला गया था, जिसमें वेस्टइंडीज़ ने 8 विकेट से जीत अपने नाम की थी।
इस मैदान पर अब तक कुल 22 वनडे मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 7 और विरोधी टीम ने 5 मैचों में जीत अपने नाम की है. वहीं, 9 मैच नेचुरल साइड (जिसमें टीम इंडिया शामिल नहीं थी) ने जीते हैं और एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है।
पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 13, बाद में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने कुल 8 मैचों में जीत दर्ज की है।
यहां टॉस अहम भूमिका अदा करता है. टॉस जीतने वाली टीमों ने कुल 15 मैच जीते हैं और टॉस हारने वाली टीमों ने सिर्फ 6 मैचों में जीत अपने नाम की है।
इस मैदान पर एसीसी एशियन इलेवन ने 2007 में 337/7 रनों का हाई स्कोर बनाया था।
यहां केन्या ने लोवेस्ट टोटल बनाया था. केन्या ने 2011 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेलते हुए 69 रनों का टोटल स्कोर किया था।
यहां पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज़ सईद अनवर के नाम हाई स्कोर का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने 1997 में भारत के खिलाफ खेले गए मैच में 194 रन जड़े थे।
वेस्टइंडीज़ ने इस मैदान पर 291/2 रनों का सर्वाधिक रन चेज़ किया है. वेस्टइंडीज़ ने 2019 में इंडिया के खिलाफ खेलते हुए यह कारनामा किया था. यह इस मैदान पर खेला गया आखिरी वनडे मैच था।
इस मैदान पर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए औसत स्कोर 231 रनों का रहता है।















