BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज, हार्दिक पांड्या करेंगे कप्तानी, जानिए कहा और कितने बजे शुरू होगा मैच?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज 17 मार्च से शुरू होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज में विराट कोहली के पास कुछ नए कीर्तिमान को अपने नाम पर करने का सुनहरा मौका होगा…

मुंबई (ए)। भारत दौर पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया टीम टेस्ट के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज़ खेलेगी. सीरीज़ की शुरुआत आज 17 मार्च से होगी और पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. वनेड सीरीज़ के पहले मैच के लिए दोनों टीमों के नियमित कप्तान मौजूद नहीं होगे. हार्दिक पांड्या वानखेड़े में खेले जाने वाले पहले मैच में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे, जबकि स्टीव स्मिथ, पैट कमिंस को गैरमौजूदी में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे. आइए जानते हैं कि इस मैच को आप कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज़ का पहला मैच आज 17 मार्च, शुक्रवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयनुसार इस मैच की शुरुआत दोपहर 1:30 बजे से होगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज़ का स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के ज़रिए लाइव प्रसारण होगा. वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज़्नी प्लस हॉटस्टार एप और वेबसाइट के ज़रिए होगी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 143 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें 80 जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा काफी भारी है. वहीं, टीम इंडिय अब तक कुल 53 मैच जीत चुकी है. इसमें 10 मैच बेनतीजा रहे हैं. दोनों के बीच ऑस्ट्रेलिया ने 389 रनों का हाई स्कोर बनाया है।

विराट कोहली इस समय अपने 13,000 वनडे रनों से सिर्फ 191 रन दूर हैं. यदि वह इस सीरीज में इसे हासिल कर लेते हैं, तो वह सचिन तेंदुलकर, कुमार संगकारा, रिकी पोंटिंग और सनथ जयसूर्या के बाद ऐसा करने वाले 5वें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन जायेंगे।

इसके अलावा घरेलू जमीन पर वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली के पास पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोटिंग को पीछे छोड़ने का भी मौका इस वनडे सीरीज में होगा. विराट के नाम पर इस समय घरेलू जमीन पर 107 वनडे मैचों में 5358 रन दर्ज हैं, जबकि रिकी पोटिंग ने 5406 रन वनडे फॉर्मेट में घरेलू जमीन पर बनाए हैं. इस लिस्ट में पहले स्थान पर महान बल्लेबाज पूर्व भारतीय सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने 164 मैचों में 6976 वनडे रन घरेलू जमीन पर बनाए।

वनडे सीरीज़ के लिए भारतीय स्क्वाड रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरन मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट।

नोट- पहले मैच में हार्दिक पांड्या भारती की कप्तानी करेंगे.

वनडे सीरीज़ के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जम्पा।

Related Posts