BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दोस्ती के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर खास अंदाज में मना जश्न, पहला दिन रहा ऑस्ट्रेलिया के नाम

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 255 रन बना लिए हैं, उस्मान ख्वाजा 104 और ग्रीन 49 रन बनाकर खेल रहे हैं…

अहमदाबाद (ए)। गुजरात के अहमबाद में स्थित नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में आज ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना है। इस विशाल स्टेडियम में आज सबसे ज्यादा क्रिकेट प्रशंसकों के मैच देखने का रिकार्ड बना है। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच गुरुवार से खेला जा रहा है और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अहमदाबाद में एक साथ बैठकर टेस्ट मैच देख रहे हैं। ये दोनों ही देश दोस्ती के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर खास अंदाज में जश्न मना रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के PM एंथनी अल्बनीज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे। PM नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। सजी धजी गोल्फ कार्ट से दोनों प्रधानमंत्रियों ने विशाल क्रिकेट स्टेडियम का चक्कर लगाया और सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की।

पूरा दम लगाएगी मेहमान टीम नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाला यह मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। एक तरफ जहां इस मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश करेगी। वहीं दूसरी ओर सीरीज बचाने के लिए मेहमान टीम अपनी पूरा दम लगाई।

दोनों के प्रधानमंत्रियों की मौजूदगी इस मैच की सबसे बड़ी खासियत ये है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौथा टेस्‍ट देखने के लिए अहमदाबाद के स्‍टेडियम में मौजूद रहे। पीएम मोदी के साथ में ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्‍बनीज के साथ मैच का आनंद स्‍टेडियम में आकर उठा नजर आए। गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने इस संबंध में सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली थी।

खिलाड़ियों में मिलें पीएम मोदी और एंथली अल्बनीज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज सुबह 8 बजे स्टेडियम में पहुंचे और मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात भी किया। तकरीबन 2 घंटे तक दोनों राष्ट्राध्यक्ष स्टेडियम में रुके उसके बाद में पीएम मोदी स्टेडियम से राजभवन में गए तो वहीं एंथनी अल्बनीज दोपहर में दिल्ली के लिए रवाना हुए।

 

आपको बता दें कि एंथोनी अल्बनीस बुधवार को भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर अहमदाबाद पहुंचे हैं और यहां उनका शानदार स्वागत किया गया है। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने साबरमती आश्रम का दौरा किया। और बुधवार को अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे।

 

Related Posts