भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में गुरुवार से चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा. इस मैच से पहले यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब और कहां लाइव देख सकते हैं…
अहमदाबाद (ए)। भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का चौथा मैच 9 मार्च से अहमदाबाद में शुरू होने वाला है. इस सीरीज में अबतक तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन तीन मैचों में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि कंगारू टीम ने तीसरे टेस्ट में जोरदार वापसी की और तीसरे मुकाबले में भारत को पटखनी दी. अब अहमदाबाद में होने वाला आखिरी टेस्ट काफी रोमांचक और निर्णायक हो गया है. ऐसे में आज हम आपको मैच से पहले बताएंगे की आप इस जोरदार मुकाबले को कब और कहां लाइव देख सकेंगे।
ईशान किशन मौजूदा इंडियन स्क्वॉड के साथ मौजूद हैं, लेकिन अभी तक उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. चौथे टेस्ट मैच में कप्तान रोहित शर्मा केएस भरत की जगह ईशान किशन को टेस्ट डेब्यू करने का मौका दे सकते हैं. केएस भरत को पहले तीनों टेस्ट मैचों में खेलने का मौका दिया गया, लेकिन वह बल्ले से कोई कमाल नहीं कर पाए और विकेटकीपिंग के मामले में भी उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।
इस मैच को देखने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज भी आने वाले हैं. लिहाजा, उनके लिए सुरक्षा के बड़े कड़े इंतजाम किए गए हैं. आइए, हम आपको इन सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में बताते हैं।भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की सुरक्षा के लिए 3000 से ज्यादा पुलिसवालों को तैनात किया गया है. इस दौरान बहुत सारे पुलिस वाले सिविल ड्रेस में भी मैदान पर मौजूद रहेंगे. इस सुरक्षा व्यवस्था में बहुत सारी महिला पुलिस को भी ड्यूटी पर लगाया गया है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्रियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने स्निफर डॉग भी तैनात किए हैं.
पूरे शहर को सीसीटीवी से किया कवर इन सभी चीजों के अलावा अहमदाबाद की मेट्रो रेल सेवा की टाइमिंग में भी कुछ बदलाव किए गए हैं. एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक इन सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में बात करते हुए अहमदाबाद के डीसीपी नीजर कुमार बड्डगुर्जर ने एक बयान जारी करते हुए ऊपर बताए गए सभी सुरक्षा इंतजामों के बारे में जानकारी दी और कहा कि, “प्रधानमंत्रियों के लिए किए गए सुरक्षा इंतजाम सिर्फ स्टेडियम तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पूरे अहमदाबाद शहर को सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी में रखा गया है. पुलिस शहर के अलग-अलग एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर चेकिंग कर रही है और जो भी व्यक्ति संदिग्ध वस्तुओं के साथ मिल रहा है, उसकी तुरंत जांच की जा रही है।”
कैसी होगी पिच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 मार्च से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और आखिरी टेस्ट खेला जाएगा. इस सीरीज अबतक पिच को लेकर काफी विवाद हुआ है. पिछले तीन मैचों में नागपुर, दिल्ली, इंदौर में स्पिनरों को काफी मदद मिली है. ऐसे में माना जा रहा है कि अहमदाबाद में भी स्पिनरों को पिच से काफी मदद मिलेगी. आपको बता दें कि भारत के पास आर अश्विन, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल जेसे वर्ल्ड क्लास स्पिनर मौजूद हैं. ऐसे में अगर अहमदबाद में स्पिनरों को मदद मिलेगी तो कंगारूओं के लिए इस मैच को जीतना काफी मुश्किल हो जाएगा।
कब और कहां देख सकेंगे लाइव भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाला आखिरी टेस्ट को फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर लाइव देख सकेंगे. वहीं इस मुकाबले का लुत्फ डिज्नी+हॉटस्टार पर भी उठाया जा सकता हैं. वहीं मैच के पल-पल की अपडेट्स आपको abp पर भी मिलेंगे।
क्या हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत: रोहित शर्मा, शुबमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, श्रीकर भारत, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, उमेश यादव, मो शमी।
ऑस्ट्रेलिया: ख्वाजा/रेनशॉ, हेड, लैबसचेन, स्टीव स्मिथ, हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी, कुहुनेमैन, लियोन, स्टार्क, मर्फी।















