BREAKING

खास खबरफीचर्डविविध

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे आज: सिडनी में भारत का रिकॉर्ड बेहद खराब, क्लीन स्विप का खतरा

पहले और दूसरे मैच में जीत के साथ मेजबान कंगारू टीम ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया था। अब भारतीय टीम तीसरे मुकाबले में अपना सम्मान बचाने के इरादे से उतरेगी। भारतीय टीम का सिडनी में कुछ खास रिकॉर्ड नहीं है और 19 में से सिर्फ दो मैच ही भारत ने यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीते हैं…

 

नईदिल्ली (ए)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा व आखिरी मुकाबला आज सिडनी में खेला जाएगा। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय टीम अपना 20वां वनडे मुकाबला कंगारू टीम के खिलाफ खेलने उतरेगी। इस सीरीज में 0-2 से सीरीज में पिछड़ने के बाद भारत के पास अब सम्मान बचाने का आखिरी मौका है।

इस सीरीज के पहले दोनों मैचों में पर्थ और एडिलेड के मैदान पर भारत को हार का सामना करना पड़ा था। अब तीसरे मैच में कप्तान शुभमन गिल की भी साख दांव पर होगी। वह भी अपनी पहली वनडे सीरीज में बतौर कप्तान 0-3 से नहीं हारना चाहेंगे। ऐसे में भारत इस सीरीज को 1-2 से समाप्त करने के इरादे से उतरेगा। वहीं मिचेल मार्श की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम पीछे हटने वाली नहीं है। जरूरी उसकी नजरें क्लीन स्वीप पर होंगी।

भारतीय टीम के लिए आज के मैच में बल्लेबाजी अहम होने वाली है। पहले दोनों मैच में खाता भी नहीं खोल पाए विराट कोहली इस मैच में क्या करते हैं यह देखना होगा। इस मैच की पारी उनके आने वाले भविष्य को लेकर भी कई जवाब दे सकती है। जबकि पिछले मैच में 73 रन बनाने वाले रोहित शर्मा से एक बार फिर अच्छी पारी की उम्मीद फैंस लगाए बैठे होंगे।

कप्तान शुभमन गिल के लिए भी यह मैच बेहद अहम होने वाला है। पहली बार वह वनडे सीरीज में कप्तानी कर रहे हैं। ऐसे में वह नहीं चाहेंगे कि पहली ही सीरीज में सूपड़ा साफ हो जाए। इसलिए भारत को यह मैच जीतना होगा। वहीं विराट कोहली पहले दोनों मैच में खाता नहीं खोल पाए थे, तो भविष्य के लिहाज से उनके ऊपर भी टीम मैनेजमेंट समेत सभी की नजरें टिकी होंगी। कप्तान गिल के भी बल्ले का कमाल अभी तक देखने को नहीं मिला है।

दोनों टीमों के स्क्वाड

भारतीय टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल।

ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, एडम जम्पा, बेन ड्वारशुइस, जेवियर बार्टलेट, जोश फिलिप, मैट कुहुनेमैन।

समय लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे मैच कब होगा?
  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मैच आज 25 अक्टूबर 2025 को होगा।
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे मैच कहां खेला जाएगा?
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे मैच सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे मैच में टॉस कितने बजे होगा?
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे मैच के लिए टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे होगा।
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा?
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार सुबह नौ बजे शुरू होगा।
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे मैच का भारत में किस टीवी चैनल पर लाइव टेलीकास्ट होगा?
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे मैच का भारत में लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर होगा।
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे मैच को भारत में मुफ्त में कैसे देख सकते हैं?
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे मैच का दूरदर्शन अपने टेरेस्ट्रियल नेटवर्क पर डीडी नेशनल और डीडी स्पोर्ट्स पर मुफ्त में लाइव टेलीकास्ट करेगा। यह मुफ्त लाइव टेलीकास्ट केबल या डीटीएच सेवाओं पर उपलब्ध नहीं होगा।

आज के मैच की कुछ खास बात

  • विराट कोहली को कुमार संगकारा को पछाड़कर वनडे रन सूची में दूसरे स्थान पर पहुंचने के लिए 54 रन की जरूरत है।
  • ट्रैविस हेड को 3000 वनडे रन पूरे करने के लिए 22 रन की जरूरत है।
  • मिचेल स्टार्क ग्लेन मैक्ग्रा, ब्रेट ली और शेन वार्न के साथ 250 वनडे विकेट लेने वाले एकमात्र ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बनने से 3 विकेट दूर हैं।
  • भारत ने सिडनी में 1980 से 2020 तक 19 वनडे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले और सिर्फ दो में उसे जीत मिली।
  • एमएस धोनी एकमात्र कप्तान जिन्होंने सिडनी में भारत को वनडे मैच में जीत दिलाई, शुभमन गिल के पास भी मौका।

Related Posts