भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम की पहली पारी 260 रन पर समाप्त हुई। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 275 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन बारिश की वजह से अंपायर ने पांचवें दिन मैच को ड्रॉ पर समाप्त करने का फैसला किया…
नईदिल्ली (ए)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 275 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में भारत ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए आठ रन बना लिए थे। हालांकि, इसके बाद बारिश ने आगे का खेल नहीं होने दिया और दोनों कप्तानों ने मैच को ड्रॉ पर समाप्त करने का फैसला लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 260 रन पर समाप्त हुई। ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 185 रन की बढ़त हासिल थी। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट गंवाकर 89 रन बनाए थे और उनकी कुल बढ़त 274 रन की हुई थी। यह पूरा मैच बारिश से बाधित रहा।
भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम की पहली पारी 260 रन पर समाप्त हुई। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 275 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन बारिश की वजह से अंपायर ने पांचवें दिन मैच को ड्रॉ पर समाप्त करने का फैसला किया।
कप्तान पैट कमिंस के आउट होते ही ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी। कमिंस को बुमराह ने राहुल के हाथों कैच कराया। वह 10 गेंद में 22 रन बना सके। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी सात विकेट पर 89 के स्कोर पर घोषित कर दी। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 185 रन की बढ़त हासिल थी। इस तरह उनकी कुल बढ़त 274 रन की हुई और भारत को 275 रन का लक्ष्य दिया था।
भारत ने बुधवार को नौ विकेट पर 252 रन से आगे खेलना शुरू किया और आज सुबह 260 रन पर सिमटी थी। आकाश दीप 31 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद बारिश की वजह से करीब दो घंटे खेल बाधित रहा। फिर जब ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए आई तो वह रन बनाने की हड़बड़ाहट में दिखे। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही थी। टीम ने 33 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। बुमराह ने उस्मान ख्वाजा (8) और मार्नस लाबुशेन (1) को आउट किया। इसके बाद आकाश दीप ने नाथन मैकस्वीनी (4) और मिचेल मार्श (2) को आउट किया।
सिराज ने स्टीव स्मिथ (4) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन भेज दी। ट्रेविस हेड और एलेक्स कैरी ने छठे विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी की। हेड को सिराज ने विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वह 17 रन बना सके। 85 पर ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका कमिंस के रूप में लगा और 89 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया की ओर पारी घोषित की गई। कैरी 20 रन बनाकर नाबाद रहे। स्टार्क दो रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से बुमराह ने तीन विकेट लिए। वहीं, सिराज और आकाश को दो-दो विकेट मिले।
चौथा और पांचवां टेस्ट डिटेल…
| Dec 26, Thu – Dec 30, Mon | 4th Test | 05:00:00 | Melbourne Cricket Ground, Melbourne |
| Jan 03, Fri – Jan 07, Tue | 5th Test | 05:00:00 | Sydney Cricket Ground, Sydney |
















