यह सीरीज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के तैयारियों के लिए बेहद ही अहम है। ऐसे में यह मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है…
नागपुर (ए)। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम आज 6 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-1 से जीत दर्ज की है। अब टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया की नजरें वनडे सीरीज को जीतने पर होगी।
वनडे सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली की वापसी होगी. वह टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं. जिसकी वजह से वह सीरीज का हिस्सा नहीं थे। यह सीरीज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के तैयारियों के लिए बेहद ही अहम है। ऐसे में यह मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है।
2024 में मेन इन ब्लू ने केवल तीन वनडे मैच खेले, जिनमें से एक में वे बराबरी पर रहे और दो में हारे. उन्होंने आखिरी बार 2023 वनडे विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड पर जीत के रूप में वनडे मैच जीता था. हालांकि, रोहित शर्मा और उनकी टीम अतीत को भूलकर इस महीने के अंत में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए दुबई जाने से पहले इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अपना खोया आत्मविश्वास हासिल करने का लक्ष्य रखेगी।
आज 6 फरवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच दोपहर 1:30 बजे, वीसीए ग्राउंड नागपुर में होगा। आधे घंटे पहले टॉस का सिक्का उछाला जाएगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज के लाइव मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क में टेलीकास्ट किए जाएंगे, जबकि डिज्नी प्लस हॉटस्टर ऐप पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग होगी।
पहला वनडे 6 फरवरी को ही खेला जाएगा. इसके अलावा दूसरा वनडे 9 फरवरी, तीसरा वनडे 13 फरवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमें दोपहर 1:30 बजे से आमने सामने होगी. सभी मैच इसी समय पर खेले जाएंगे. टॉस दोपहर 1 बजे होगा।
भारत vs इंग्लैंड स्क्वाड
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा (पहले दो वनडे), जसप्रीत बुमराह (तीसरा वनडे), वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, बेन डकेट, जो रूट, फिलिप साल्ट, जेमी स्मिथ, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, साकिब महमूद, आदिल रशीद, मार्क वुड।
















