BREAKING

खास खबरफीचर्डविविध

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे आज, कटक में सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

भारत इंग्लैंड सीरीज का दूसरा वनडे आज रविवार 9 फरवरी को खेला जाएगा. इस मैच से पहले आइए जानते हैं कि कटक की पिच कैसी होगी और किसके लिए कारगर साबित हो सकती है…

 

कटक (ए)। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज 9 फरवरी को कटक में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम सीरीज पर 2-0 से अजेय बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी, जबकि इंग्लैंड के सामने सीरीज बचाने की चुनौती होगी। आइये, जानते हैं कि भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे कब और कहां खेला जाएगा और इस मैच को कैसे लाइव देख पाएंगे।

टीम इंडिया ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया था. भारत का लक्ष्य इस लय को बरकरार रखते हुए दूसरे वनडे में भी जीत हासिल करना होगा, जो कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा।

पिच रिपोर्ट की बात करें तो कटक के बाराबती स्टेडियम में तेज गेंदबाजों के लिए अच्छी साबित होने की संभावना कम है. यहां की पिच स्पिनरों की मददगार हो सकती है और दूसरी पारी में ओस का प्रभाव भी महत्वपूर्ण हो सकता है. टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है. देखना होगा कि दूसरे वनडे में कौन सी टीम टॉस जीतती है और क्या फैसला लेती है. भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 108 वनडे मैच खेले गए हैं. इनमें से भारत ने 59 मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड ने 44 मैच जीते हैं. तीन मैच बिना नतीजे के समाप्त हुए और दो मैच टाई रहे।

दूसरा वनडे मैच कटक के बाराबती स्टेडियम में दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले टॉस का सिक्का उछाला जाएगा। भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज के लाइव मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क में टेलीकास्ट किए जाएंगे, जबकि डिज्नी प्लस हॉटस्टर ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग होगी।

Related Posts