BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा और आखिरी टी20 मैच आज, क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम

टीम इंडिया तीसरे और आखिरी मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन को मौका दे सकती है. कुलदीप की भी एंट्री हो सकती है…

बेंगलुरु (ए)। भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज बुधवार को बैंगलुरु में खेला जाएगा. टीम इंडिया इसके लिए पूरी तरह से तैयार है. भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त पहले ही बना ली है. अब उसके पास बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का मौका है. भारत संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में जगह दे सकता है. अफगानिस्तान के पास साख बचाने का आखिरी मौका है. उसे लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को टी20 सीरीज के पहले मैच में 6 विकेट से हराया था. वहीं दूसरे मुकाबले में भी 6 विकेट से जीत दर्ज की थी. संजू सैमसन दोनों ही मैचों में नहीं खेले. भारत ने विकेटकीपर बैटर जितेश शर्मा को मौका दिया था. लेकिन तीसरे मुकाबले में संजू को मौका मिल सकती है. संजू अनुभवी खिलाड़ी हैं और कई मौकों पर अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. लेकिन टीम इंडिया के लिए ज्यादा मैच नहीं खेल सके हैं।

टीम इंडिया आवेश खान और कुलदीप यादव को भी प्लेइंग इलेवन में जगह दे सकती है. कुलदीप भारत के लिए कई मौकों पर मैच विनिंग परफॉर्मेंस दे चुके हैं. कप्तान रोहित शर्मा पिछले दोनों मैचों में बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके हैं. वे दोनों मैचों में जीरो पर आउट हुए. लेकिन अब तीसरे मैच में वापसी कर सकते हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि तीसरे टी20 मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव देखने को मिल सकता है. भारत की प्लेइंग 11 में आवेश खान और कुलदीप यादव को शामिल किया जा सकता है. कुलदीप यादव को वाशिंगटन सुंदर की जगह मौका मिल सकता है, जबकि आवेश खान को मुकेश कुमार की जगह प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है. इसके अलावा जितेश शर्मा की जगह संजू सैमसन मैदान पर नजर आ सकते हैं।

अफगानिस्तान ने पिछले दोनों मैचों में भारत को टक्कर देने की कोशिश की है. हालांकि जीत नहीं मिल सकी. टीम की बैटिंग ठीक रही है. अफगानिस्तान ने पहले मैच में 158 रन बनाए थे. वहीं दूसरे मुकाबले में 172 रन बनाए थे. अब तीसरे मैच में जीत की कोशिश होगी. लेकिन भारत को टक्कर देना आसान नहीं होगा।

भारत-अफगानिस्तान मैच में खेलने वाले संभावित खिलाड़ी 

भारत : यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शिवम दुबे, जितेश शर्मा/संजू सैमसन, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल/कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार/आवेश खान

अफगानिस्तान : रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान (कप्तान), गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी

Related Posts