BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

भारत आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है : अमित शाह

 

नईदिल्ली (ए)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने एक्स पोस्ट से भारत का पक्ष साफ कर दिया है। नरेंद्र मोदी सरकार की पाकिस्तान के लिए क्या नीति रहेगी इस पर भी अमित शाह ने क्लैरिटी दे दी है। उन्होंने साफ कहा है कि भारत डरने वालों में से नहीं है, वो हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की राह पर भारत है। उनका ये एक्स पोस्ट ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने के कुछ ही घंटों बाद सामने आया है। भारतीय सेना ने मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात 1.44 बजे के करीब ऐलान किया कि उन्होंने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत करिश्मीर के 9 ठिकानों को ध्वस्त किया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा है, ‘हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है। ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम में हमारे निर्दोष भाइयों की क्रूर हत्या के प्रति भारत की प्रतिक्रिया है। मोदी सरकार भारत और उसके लोगों पर किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।’

Related Posts