भिलाई। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जयसवाल के आदेशानुसार प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार जायसवाल एवं जिला अध्यक्ष भिलाई शहर के मुकेश चंद्राकर की अनुशंसा पर भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश ताम्रकार द्वारा प्रहलाद खुटेल को वैशाली नगर विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इनकी नियुक्ति पर भिलाई शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने इन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि प्रहलाद खुटेल वैशाली नगर
विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। वहीं भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश ताम्रकार ने प्रहलाद खुटेल की नियुक्ति पर उन्हें शुभकामनाएं दी है।
इस मौके पर भारतीय मजदूर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष देरेश्वर बंजारे, ललित पाल, मंटू शर्मा, रामाश्रय सोनकर, राजेंद्र चौहान, सोनी साहू, अजय शर्मा, नितेश दुबे, सोनी भारती, गिरिराव, सज्जन प्रसाद दीक्षित सहित बड़ी संख्या में मजदूर कांग्रेस के सदस्य मौजूद रहे।
















