BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भारतीय युवा कांग्रेस के मुख्यालय मे भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी के जीवनी पर लगी फोटो प्रदर्शनी देखने दिल्ली पहुंचे भिलाई कांग्रेस महामंत्री विनोद गुप्ता

भिलाई। अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बी वीं श्रीनिवास द्वारा 20 अगस्त भारत रत्न स्व राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के मुख्यालय दिल्ली मे स्व. राजीव गांधी कि जीवनी पर आधारित 600 फोटो के प्रदर्शनी लगी है।

जिसमे राजीव गांधी बालपन से लेकर शहीद होने तक क देश बहुत कम देखा गया उन चित्रों का शानदार कलेकसन कर प्रदर्शनी लगाया गया है l जिसमे नोबल पुरसकार विजेता सवा मदर टेरसा के साथ नारी सशक्तिकरण पर चर्चा एव सुझाव लेते हुए की तस्वीर ,
आधुनिक भारत निर्माण के लिऐ उठाए गये और किये गए कार्य कि तस्वीर, सुचना प्रोद्योगिकी क्रांति आई टी के  लिए उठाए गए कार्य करते हुए चित्रण,

युवाओं को अठारह साल मे वोट देने के अधिकार देने कि घोषणा करते हुए की फोटो और पूरे दुनिया के तात्कालिक शक्तिशाली देशों के राष्ट्रपति प्रधानमंत्री के अच्छे सम्बन्ध दर्शाते हुए फोटो का प्रदर्शनी लगाया है
प्रदर्शन समापन 30 अगस्त को किया गया।

राहुल गांधी के साथ साथ देशभर और छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , स्वास्थ मंत्री टी एस बाबा, मंत्री रविन्द्र चौबे मंत्री मो अकबर, मंत्री शिव डहरिया विधायक अरुण वोरा सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ साथ 50 हजार लोगो ने फोटो प्रदर्शनी को देखा और और अपना अपना सुझाव अनुभव रजिस्टर मे अपना मत भी दिये।

भिलाई कांग्रेस के महामंत्री विनोद गुप्ता ने बताया कि अंत राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने स्वयं अपने हाथो से पुर्व प्रधानंत्री स्व. पंडित जवहरलाल नेहरू , पुर्व प्रधान मंत्री स्व. इंदिरा गांधी और पुर्व प्रधान मंत्री स्व. राजीव गांधी के जीवन पर आधारित पुस्तक को दुर्ग जिला से साथ मे दिल्ली गए कांग्रेस सदस्यों को भेंट किये।

Related Posts