नईदिल्ली (ए)। भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक के मैच को जीतने के लिए सब कुछ दांव पर लगा दिया था।
आखिरी क्वार्टर में ग्रेट ब्रिटेन को पेनल्टी कॉर्नर देना और उसका बचाव नहीं कर पाना अंत में टीम को सबसे ज्यादा भारी पड़ा और ग्रेट ब्रिटेन ने यहीं पर चार तीन से बढ़त हासिल कर ली। जो बाद में निर्णायक स्कोर साबित हुआ।
ये तस्वीरें दिल तोड़ने वाली हैं, लेकिन देश की इन बेटियों ने टोक्यो में एक मिसाल कायम कर दी है। इन्होंने साबित कर दिया है कि महिला हॉकी पर बनी फिल्म चक दे इंडिया! को सच किया जा सकता है।
जीत के बाद तो सभी बधाई एवं शुभकामनाएं देते है परंतु महिला हॉकी के हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हॉकी टीम के सदस्यों को फोन पर बात करते हुए हौसला अफजाई किया। आप स्वयं देखे पीएम मोदी ने देश की बेटियों से क्या कहा….देखे वीडियो👇
https://youtu.be/D4yWWwk9l94















