नईदिल्ली (ए)। भारतीय महिला टेस्ट और वनडे टीम की कप्तान मिताली राज ने शनिवार को नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। वो इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी गई हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स को पीछे छोड़ा। मिताली के नाम अब तीनों फॉर्मट में 10277 रन हैं।
38 साल की मिताली ने इंग्लैंड के खिलाफ वर्सेस्टर में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में 220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 24वें ओवर में एडवर्ड्स के 10273 के रिकॉर्ड को तोड़ा। उन्होंने तेज गेंदबाज नट साइवर की गेंद पर चौका जड़कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स 7849 रन के साथ सर्वाधिक रन बनाने वालों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। मिताली राज 12 जुलाई 2017 को वर्ल्ड कप के 11 वें संस्करण में
लीग चरण के दौरान एडवर्ड्स को पछाड़कर वनडे मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी बन गई थी। उसी मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह वनडे फॉर्मेट में 6000 रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी।
The leading run-scorer across formats in women's cricket 🙌
Take a bow, @M_Raj03! #ENGvIND pic.twitter.com/cykCZCtQwk
— ICC (@ICC) July 3, 2021
इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में पहले दो मैचों में उन्होंने फिफ्टी जड़ी। वनडे में उनके नाम 57 फिफ्टी है। मिताली राज ने साल 2019 में टी20 क्रिकेट से संन्याल ले लिया था। 89 टी20 इंटरनेशनल में मिताली ने 17 फिफ्टी के सहारे 2364 रन बनाए हैं। मिताली राज ने 11 टेस्ट में 1 सेंचुरी और 4 फिफ्टी की बदौलत 669 रन बनाए हैं। पिछले महीने उनके इंटरनेशनल करियर को 22 साल पूरे हुए। मिताली राज महिला वनडे में सबसे सफल कप्तान बनने से एक जीत दूर हैं।















