भिलाई। भारतीय बौध्द महासभा भिलाई के तत्वावधान में शुक्रवार दिनांक 15/10/2021 अशोक विजयादशमी का पर्व (धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस) हर्षोल्लास से कोरोना गाईड लाईन के समस्त नियमों का पालन करते हुऐ सम्पन्न हुआ। बौद्धों का महत्वपूर्ण पर्व, स्वाभिमान एवं सम्मान का महोत्सव इस अवसर पर बाबासाहेब डॉ.अम्बेडकर सांस्कृतिक भवन सेक्टर 6 को आकर्षक लाईटिंग से सुसज्जित किया गया तथा महिला संघ द्वारा भवन प्रांगण में मनमोहक रंगोली बनाकर सजाया गया था।
कार्यक्रम के अवसर पर संस्था के अध्यक्ष नरेन्द्र खोब्रागडे, उपाध्यक्ष इन्द्रकुमार रामटेके, महासचिव संतोष भीमटे एवं भागवत बागड़े जी ने भवन परिसर में स्थापित बाबासाहेब डॉ.अम्बेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सादर वंदन किया। तत्पश्चात संस्था के पदाधिकारियों ने तथागत भगवान गौतम बुद्ध, सम्राट अशोक महान एवं बाबासाहेब डॉ.अम्बेडकर के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर पुष्पार्पण किया तथा सामूहिक वंदना ग्रहण की गई, अशोक विजयादशमी पर्व 65 वें धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर सम्माननीय प्रबुद्ध महिलाओं एवं सम्माननीय प्रबुद्धजनों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर आकर्षक आतिशबाजी की गयी, अंत में संस्था द्वारा भोजन की व्यवस्था की गयी थी, कार्यक्रम में सम्मिलित सभी ने भोजन ग्रहण किया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्था कार्यकारिणी पदाधिकारियों अध्यक्ष नरेन्द्र खोब्रागडे, उपाध्यक्ष इन्द्रकुमार रामटेके, महासचिव संतोष भीमटे, सचिव पृथ्वीराज गणवीर, लेखापाल प्रकाश मेश्राम, सहसचिव दुर्गा प्रसाद चौरे, भागवत बागड़े, नामदेव दुफारे, महिला संघ अध्यक्ष अलका खोब्रागडे, सविता मेश्राम, प्रतिभा मंडपे, सुजाता रामटेके, केशर बौद्ध, सुनिता सूखदेवे, वत्सला भोवते, कल्पना गजभिऐ, पुष्पा उके, युवा संघ अध्यक्ष हस्तकुमार भालाधरे, भूपत राव बोरकर, बुध्दपाल मेश्राम,आनंद मडामे, रंजू खोब्रागडे, गिरिश गणवीर, ए.एस.एम.अध्यक्ष अजय गणवीर, सुभाष बंसोडकर, मूलचंद गढ़पायले, विनायक चौरे, विनोद टेंभरे, महेन्द्र रामटेके, हरिश भोवते, आरती गढ़पायले, कुसुम बोरकर, लीना वैद्य, पूनम ढोके, हरिश्चंद्र नंदागवली, डॉ.नागरत्ना गणवीर, सविता रामटेके, राजकुमार गजभिऐ, कृष्णा बंसोडकर, बंसत नंदेश्वर, प्रवीण कांबले, तथा काफी संख्या में समाज की महिलाऐ, बच्चे एवं पुरुषों की उपस्थिति रही।















