भिलाई। भारतीय बौद्ध महासभा भिलाई द्वारा अम्बेडकर सांस्कृतिक भवन सेक्टर छह में बुद्ध पूर्णिमा का आयोजन किया गया।
भारतीय बौद्ध महासभा के अध्यक्ष नरेंद्र खोब्रागड़े ने बताया कि आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर महासभा द्वारा भगवान बुद्ध के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बुद्धाचार्य इंद्रकुमार भौतिक द्वारा परित्राण पाठ किया गया। इस आयोजन में कोरोना गाइडलाइंस का पालन किया गया। इस दौरन लेखापाल प्रकाश मेश्राम, भीमराव पाटिल, मूलचंद गढ़पायले, विनोद टेमरे, कमल मेश्राम, सविता मेश्राम, सुनीता मेश्राम, सुजाता रामटेके, हंसा खोब्रागड़े उपस्थित रहे।

यूथ फॉर अम्बेडकरिज्म ने बांटा खीर-पीर
युवा संघ यूथ फ़ॉर अम्बेडकरिज्म के संयोजक सुभाष बंसोडकर ने बताया कि 01 मई से युवा संघ द्वारा कोरोना संक्रमित, गरीब और असहाय लोगो को पका हुआ भोजन निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। फोन कॉल पर आर्डर लेकर निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया गया। अब तक ढाई हजार से ज्यादा जरूरतमंद लोगों निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा चुका है साथ ही भिलाई-दुर्ग के जरूरतमंद दो सौ परिवारों को सूखा राशन किट का वितरण भी किया गया है।
आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर खीर-पूरी का तीन सौ पैकेट तैयार कर जरूरतमंद को वितरित किया गया।














